SPG सुरक्षा क्या होती है? X, Y, Z और Z+ केटेगरी सुरक्षा क्या होती है? पूरी जानकारी

दोस्तों ! आपने कई बार टीवी पर या अखबारों में भारत के VIP लोगो की सुरक्षा के बारे में जरूर सुना होगा। जैसे Z श्रेणी की सुरक्षा, Z+ श्रेणी की सुरक्षा आदि। क्या आपको पता है भारत में इनके अलावा और कौन कौन सी सुरक्षा है तो आज हम बात करेंगे की “SPG सुरक्षा क्या होती है? X, Y, Z और Z+ केटेगरी सुरक्षा क्या होती है? पूरी जानकारी

भारत में VIP की सुरक्षाओं के प्रकार

X केटेगरी की सुरक्षा

अगर शुरुआती सुरक्षा की बात करें तो एक्स कैटेगरी की सुरक्षा पहले नंबर पर आती हैं इसमें दो सुरक्षा गॉर्ड दिए जाते हैं जिसमें से एक पीएसओ होता है यह सुरक्षा भारत में कई लोगों को दी गई है।

Y केटेगरी की सुरक्षा

X सुरक्षा के बाद Y कैटेगरी की सुरक्षा आती हैं। इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं। जिनमें से 2 कमांडो होते हैं और 2 पीएसओ होते हैं। भारत सरकार समय समय पर सुरक्षा के बारे में चर्चा करती रहती है।

Z केटेगरी की सुरक्षा

Z श्रेणी की सुरक्षा काफी अच्छी सुरक्षा मानी जाती है। यह सुरक्षा केवल कुछ ही लोगो को दी जाती है। इसमें कुल 22 सुरक्षाकर्मी होते है। जो इस प्रकार है।

  • 4-5 SPG कमांडो के साथ कुल 22 सुरक्षाकर्मी होते है।
  • दिल्ली पुलिस या CRPF/ITBP कमांडो और स्थानीय पुलिस के जवान होते है।
  • साथ में एक एस्कॉर्ट कार भी होती है।

पूरी टीम आधुनिक हथियारों से लेस होती है। साथ में सभी आधुनिक उपकरण होते है। जैसे जीपीएस, मेटल/Bomb Detecter आदि। सभी कमांडो को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि वो बिना हथियार के भी “मार्शल आर्ट” को इस्तेमाल करके लड़ सके।

Z+ केटेगरी की सुरक्षा

जेड प्लस केटेगरी सुरक्षा को सबसे कड़ी सुरक्षा में से एक माना गया है। यह सुरक्षा VVIP व्यक्तियों को दी जाती है। फ़िलहाल इस सुरक्षा में बहुत ही कम व्यक्ति है।

  • Z+ सुरक्षा में कुल 36 सुरक्षाकर्मी होते है। जिसमे से 10 से ज्यादा NSG के कमांडो होते है।
  • पुलिस अफसर
  • CRPF और ITBP के कमांडो
  • एस्कॉर्ट कार और पायलेट की सुविधा भी दी जाती है।
  • सभी आधुनिक हथियार और उपकरण भी होते है।

SPG सुरक्षा क्या होती है?

SPG सुरक्षा भारत की सबसे कड़ी सुरक्षा है। इसमें सबसे जांबाज कमांडो शामिल होते है। 1984 में जब पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की गयी थी उसके बाद 1988 में SPG का गठन किया गया था। पहले एसपीजी सुरक्षा वर्तमान और पूर्व प्रधानमंत्री के साथ उनके परिवार को भी दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब केवल प्रधानमंत्री को एसपीजी सुरक्षा दी जाती है। कुछ दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा को हटा कर Z+ श्रेणी में कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री को एसपीजी 24 घंटे सुरक्षा देती है। कमांडो के पास आधुनिक हथियार होते है। बुल्लेटप्रूफ़ जैकेट होती है जो 10 मीटर दूर से AK 47 की गोलियों को भी रोक सकती है। ग्लोक 17 नाम की पिस्टल भी होती है। हाथ में दस्ताने होते है जो चोट लगने से बचाते है। कमांडोज़ के जूते भी अलग तरह के होते है जो किसी भी सतह पर नहीं फिसलते है।

किसे दी जाती है सुरक्षा ?

भारत में सुरक्षा के कुछ चरण है। कुछ लोगो को अपने आप ही सुरक्षा मिल जाती है। जबकि कुछ लोगो के लिए कमेटी तय करती है। आइये इसके बारे में जानते है।

इन लोगो को SPG, NSG और CRPF द्वारा सुरक्षा दी जाती है। किसे X, Y, Z या Z+ की सुरक्षा देनी है, यह खतरे पर निर्भर करता है।

  • VIP
  • खिलाडी
  • फ़िल्म जगत से जुडी हस्तियां
  • हाई प्रोफाइल सेलिब्रटी
  • मशहूर शख्सियत

नीचे दिए लोगो को अपने आप ही सुरक्षा दी जाती है। मतलब जो भी इस पद पर पहुंचता है वो स्वयं ही सुरक्षा का हक़दार हो जाता है।

  • राष्ट्रपति
  • उप राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री
  • कैबिनेट मंत्री
  • सुप्रीम कोर्ट के जज
  • हाई कोर्ट के जज

कौन तय करता है सुरक्षा के बारे में ?

देश में VIP लोगो की सुरक्षा करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि अगर कोई चूक हो जाती है, तो देश के साथ साथ विदेशों में भी नाम ख़राब होता है। देश में किसे कौन सी सुरक्षा देनी है इसके लिए एक कमेटी फैसला करती है। इस कमेटी में निम्न लोग होते है।

  • इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी
  • गृह सचिव
  • गृह मंत्री
  • राज्य सरकार (कभी कभी)

किसी की सुरक्षा बढ़ाने, घटाने या भी नई सुरक्षा के बारे में राज्य सरकार अपनी राय रख सकती है।

SPG की फुल फॉर्म

SPG full Form in English

Special Protection Group (SPG)

SPG full Form in Hindi

विशेष सुरक्षा दल (SPG)

SPG का गठन कब किया गया?

एसपीजी को साल 1988 में भारत की संसद में एक अधिनियम द्वारा लाया गया था। 1984 में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या की गयी थी। उसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपीजी को बनाने के बारे में सोचा गया था।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले वाहन

ज़मीनी वाहन

  • BMW F03
  • रेंज रोवर (L405)
  • मर्सेडीज़ बेंज स्प्रिंटर
  • BMW (F15)
  • Toyota Fortuner
  • Toyota Land Cruiser (J200)
  • टाटा सफारी स्टॉर्म

हवाई वाहन

  • एयर इंडिया वन बोईंग 747 हवाई जहाज
  • सिकोर स्काई SH-3 सी किंग हेलीकॉप्टर
  • MI-17 हेलीकॉप्टर

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के विषय “SPG सुरक्षा क्या होती है? X, Y, Z और Z+ केटेगरी सुरक्षा क्या होती है? पूरी जानकारी” के बारे में हमने आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको सभी जानकारी मिल गयी होगी।

यह भी पढ़े –

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।

Jitendra Prajapati Administrator
संस्थापक www.HindiPlus.in
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
follow me

3 thoughts on “SPG सुरक्षा क्या होती है? X, Y, Z और Z+ केटेगरी सुरक्षा क्या होती है? पूरी जानकारी”

Leave a Comment