दोस्तों ! क्या आप जानते है की RTGS क्या है और कैसे काम करता है? What is Full Form of RTGS? अगर इसका जवाब “नहीं” है तो आज आप इनके बारे में सभी जानकरी प्राप्त कर लेंगे।
आजकल इंटरनेट ने सभी चीजों को बहुत आसान बना दिया है। पहले हमे अपने छोटे छोटे कामों के लिए बैंको में घंटो लाइन में लगा रहना पड़ता था। लेकिन अब सब चुटकियो में हो जाता है। इनमे से एक है RTGS जिसका पूरा नाम Real Time Gross Settlement है।
आज हम इसके बारे में ही बात करेंगे। ताकि आपको RTGS के बारे में सभी जानकारी मिल जाये और आप किसी परेशानी का सामना न करे। तो आइये जानते है – RTGS क्या है और कैसे काम करता है? What is Full Form of RTGS?
आज हम जानेंगे –
- RTGS की फुल फॉर्म क्या है।
- RTGS क्या होता है?
- RTGS का उपयोग कौन कर सकता है ?
- RTGS का फॉर्म कैसे भरें?
- RTGS कैसे उपयोग करते है? RTGS कितनी तरह से किया जाता है ?
- RTGS करने का क्या समय है ?
- RTGS के लिए निर्धारित शुल्क क्या है ?
- RTGS ट्रांसफर की लिमिट कितनी है ?
- आरटीजीएस का उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
- RTGS विशेषताएं क्या है ?
- RTGS से सम्बंधित कुछ प्रश्न। RTGS FAQ
RTGS की फुल फॉर्म क्या है। – What is the full form of RTGS.
आइये हम सबसे पहले RTGS की फुल फॉर्म के बारे में जान लेते है। उसके बाद आगे और विस्तार से जानेंगे –
- Full Form of RTGS in English – Real Time Gross Settlement
- RTGS Full Form in Hindi – तत्काल सकल निपटान
RTGS क्या होता है? – What is RTGS?
अगर आप तेजी से पैसो को भेजना चाहते है तो आपको RTGS ही करना चाहिए। Real Time Gross Settlement इसका मतलब, यह बिना किसी रुकावट और देरी के पैसो को तुरंत ट्रांसफर कर देता है। इसको RBI के द्वारा Monitor किया जाता है इसलिए यह काफी सुरक्षित भी है।
एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेजने का यह काफी सुरक्षित और तेज तरीका है। इसमें Fund को Real Time में Oder by Order के Basis पर ट्रांसफर किया जाता है। मतलब इसमें किसी भी तरह Waiting Time नहीं होता है। इसलिए इसका नाम Real Time Gross Settlement (RTGS) रखा गया है।
RTGS का उपयोग कौन कर सकता है ? – Who can use RTGS?
कोई भी व्यक्ति RTGS का उपयोग कर सकता है। अगर आप RTGS का उपयोग करना चाहते है तो आपके पास आपका बैंक अकाउंट होना चाहिए। साथ ही आप जिसे पैसे भेजना चाहते है उसके पास भी बैंक अकाउंट होना चाहिए।
अगर आप Net banking का इस्तेमाल करते है तो आप ऑनलाइन RTGS का उपयोग करके पैसो का ट्रांसफर कर सकते है। और यदि आप Net Banking का इस्तेमाल करना नहीं जानते है या किसी कारण वश नहीं इस्तेमाल कर पा रहे है तो आप ऑफलाइन RTGS का इस्तेमाल कर सकते है।
RTGS का फॉर्म कैसे भरें? – How to fill the RTGS form?
आपको सबसे पहले बैंक से एक RTGS फॉर्म को लेना होगा। अब उसमे दो हिस्से होते है। पहला होता है Beneficiary और दूसरा होता है Applicant. तो आइये दोनों के बारे में एक एक करके सीखते है।
Beneficiary
जिसको आप पैसे भेजना चाहते है आप यंहा पर उसकी जानकारी भरेंगे। फॉर्म के इस हिस्से में आपको Account Number, Account Holder Name, IFSC Code, Branch Name और Rupees के स्थान को भरना होता है।
- Account Number – यंहा पर आपको उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट नंबर को लिखना होगा जिसे आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते है।
- Account Holder Name – यंहा पर खाताधारक का नाम डालना होता है।
- IFSC Code – इस जगह पर बैंक का IFSC कोड डालना है।
- Branch Name – बैंक की शाखा का नाम डालना है जिसमे खाताधारक का खाता है।
- Rupees – यंहा पर आप वो रुपये लिखेंगे जितने आप भेजना चाहते है।
Applicant
इस हिस्से में आपको अपनी जानकारी भरनी होती है।
- Account Number – यंहा पर आप अपना अकाउंट नंबर लिखेंगे जिससे आप पैसे भेजना चाहते है।
- Account Holder Name – फिर यंहा वो नाम लिखेंगे जो आपके बैंक अकाउंट में है।
- Rupees – अब यंहा उतने रुपये लिखेंगे जितने आप भेजना चाहते है।
- Mobile Number – यंहा पर अपना मोबाइल नम्बर लिखेंगे।
RTGS कैसे उपयोग करते है? RTGS कितनी तरह से किया जाता है ? – Types of RTGS?
आप RTGS को 2 तरह से कर सकते है पहला है ऑनलाइन और दूसरा है ऑफलाइन। तो आइये एक एक करके दोनों के बारे में विस्तार से जानते है।
Online RTGS कैसे करते है ?
- ऑनलाइन RTGS करने के लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग की जरुरत होती है। सबसे पहले आप जिसे पैसे भेजना चाहते है उसे Payee/Beneficiary को Add करना होता है। इसमें आपको सभी तरह की जानकारी भरनी होती है।
- जब आप सभी जानकरी भर देते है उसके बाद बैंक उन सभी जानकारी को जांचने का काम करता है। जब वो सभी जानकारी सही पायी जाती है तो बैंक उस Payee/Beneficiary को Active कर देता है। इस सभी काम को पूरा करने के लिए बैंक द्वारा 12-24 घंटों का समय दिया जाता है।
- एक बार अकाउंट Active होने पर आप RTGS कर सकते है।
- जब आप Payee/Beneficiary को Add करते है तो आपको प्राप्तकर्ता की कुछ जानकारी लेनी होती है। अगर आपके पास वह जानकारी नहीं है तो आप पैसो का ट्रांसफर नहीं कर पायेंगे। नीचे कुछ जानकारी दी गयी है जिसे लेना अनिवार्य है।
- बैंक और शाखा का नाम
- खाताधारक का नाम
- खाता नंबर
- IFSC Code
Offline RTGS कैसे करते है ?
- अगर आपको ऑनलाइन RTGS करना नहीं आता है तो आप ऑफलाइन भी कर सकते है। इसके लिए आपको बैंक जाना होगा। वंहा पर आपको RTGS Form भरना होगा। उसमे आपको सभी जानकारी देनी होगी और उसे बैंक को Submit करना होगा।
- बैंक आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपने कंप्यूटर में डाल देगा और RBI को भेज देगा। उसके बाद RBI सभी जानकारी को चेक करने के बाद पैसों का ट्रांसफर कर देता है और एक Unique Transaction Reference (UTR) बना कर बैंक को वापस भेज देता है।
- जब UTR बैंक को मिल जाता है। इसका मतलब Transaction को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया गया है। उसके बाद बैंक वह UTR को पैसे प्राप्त करने वाले बैंक को भेज देता है।
- UTR प्राप्त करने के बाद बैंक उस व्यक्ति के खाते में पैसे जमा कर देता है। जिसे आप पैसे भेजना चाहते है। इन सभी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 30 मिनट का समय लग जाता है और इन 30 मिनट के अंदर ऊपर दिए सभी बिंदुओं पर काम करके पैसे को भेज दिया जाता है।
RTGS करने का क्या समय है ? – What is the timing of RTGS?
RBI के अनुसार RTGS को 24X7 नहीं चलाया जाता है। इसलिए आप इसे उस समय ही कर सकते है जो समय निर्धारित किया गया है। हालाँकि यह तत्काल पैसों का निपटान कर देता है लेकिन फिर भी इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गयी है।
RBI के अनुसार RTGS का समय
ग्राहक लेनदेन के लिए आरटीजीएस सेवा विंडो, कार्य-दिवस पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आरबीआई के अंत में निपटान के लिए उपलब्ध है। हालाँकि, बैंक जिन समय का पालन करते हैं वे बैंक भिन्न हो सकते हैं।
बैंकों के अनुसार RTGS का समय
- 09:00 AM – 04:30 PM – Weekdays
- 09:00 AM – 02:00 PM – Saturday
RTGS के लिए निर्धारित शुल्क क्या है ? – What is the fee for RTGS?
इस Transaction में जिस बैंक को पैसे प्राप्त हो रहे है उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना होता है। उनके लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है। लेकिन जो पैसे भेजते है उनके लिए RBI ने कुछ शुल्क सीमा बनाई है जो इस प्रकार है –
- प्राप्तकर्ता के लिए – पूरी तरह से मुफ्त।
- भेजने वाले के लिए
- रुपये 2,00,000 – 5,00,000 – रुपये 24.50 + टैक्स
- रुपये 5,00,000 से ऊपर – रुपये 49.50 + टैक्स
RTGS ट्रांसफर की लिमिट कितनी है ? – What is the limit for RTGS transfer?
आप RTGS के माध्यम से न्यूनतम 2,00,000 रुपये ट्रांसफर कर सकते है। जबकि अधिकतम रुपये की कोई सीमा तय नहीं की गयी है। इसलिए इसके बारे में यह कहा जा सकता है। की RTGS को अधिकतर कारोबार में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसमें 2,00,000 रुपये की न्यूनतम राशि रखी गयी है।
आरटीजीएस का उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
RTGS का उपयोग करने से कई तरह के लाभ होते है जैसे –
- यह धन हस्तांतरण के लिए एक सुरक्षित और सुरक्षित प्रणाली है।
- आरटीजीएस लेनदेन / स्थानांतरण में कोई राशि कैप नहीं है।
- यह प्रणाली उन सभी दिनों में उपलब्ध है, जब अधिकांश बैंक शाखाएं कार्य कर रही हैं, जिसमें शनिवार भी शामिल है।
- लाभार्थी के खाते में धनराशि का वास्तविक समय पर हस्तांतरण होता है।
- रिमिटर को एक भौतिक जांच या डिमांड ड्राफ्ट का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।
- लाभार्थी को कागज उपकरणों को जमा करने के लिए बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं है।
- लाभार्थी को भौतिक साधनों की हानि / चोरी या उसके द्वारा किए गए कपटपूर्ण नकदीकरण की संभावना के बारे में आशंकित नहीं होना चाहिए।
- रेमिटर इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके अपने घर / काम के स्थान से प्रेषण शुरू कर सकता है, यदि उसका बैंक इस तरह की सेवा प्रदान करता है।
- आरबीआई द्वारा लेन-देन शुल्क को कैप किया गया है।
- लेन-देन का कानूनी समर्थन है।
RTGS विशेषताएं क्या है ? – What is RTGS Features?
चलिए अब आपको RTGS की विशेषताएं बताते है –
- यह एक काफी तेजी से की जाने वाली Transaction है।
- सुरक्षा में भी अच्छी है क्योँकि RBI खुद देखरेख करता है।
- इसमें मुख्य रूप से बड़ी रकम का इस्तेमाल होता है।
- तुरंत Clearing हो जाती है।
- इसमें One by One करके Transaction को किया जाता है।
- इसमें Real Time में Online तरीके से फण्ड को Transfer किया जाता है।
RTGS से सम्बंधित कुछ प्रश्न। RTGS FAQ
प्रश्न – RTGS क्या है?
उत्तर – ‘आरटीजीएस’ रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के लिए है, जिसे एक ऐसी प्रणाली के रूप में समझाया जा सकता है, जहां फंड ट्रांसफर का निरंतर और वास्तविक समय निपटारा होता है
प्रश्न – क्या आरटीजीएस के तहत भुगतान अंतिम और अपरिवर्तनीय हैं?
उत्तर – हाँ ! भुगतान अंतिम और अपरिवर्तनीय हैं।
प्रश्न – क्या आरटीजीएस एक 24×7 प्रणाली है या इसमें कुछ समय लागू हैं?
उत्तर – RTGS एक 24×7 प्रणाली नहीं है। ग्राहक लेनदेन के लिए आरटीजीएस सेवा विंडो आरबीआई के अंत में निपटान के लिए एक कार्य दिवस पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बैंकों के लिए उपलब्ध है। बैंकों का समय अलग हो सकता है।
प्रश्न – क्या आरटीजीएस लेनदेन के लिए कोई न्यूनतम / अधिकतम राशि निर्धारित है?
उत्तर – न्यूनतम 2 लाख रुपये और अधिकतम की सीमा तय नहीं की गयी है।
प्रश्न – ग्राहक को बैंक को प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक जानकारी क्या है?
उत्तर – 1. प्रेषित की जाने वाली राशि, 2. डेबिट किया जाने वाला खाता नंबर 3. लाभार्थी बैंक और शाखा का नाम 4. प्राप्त शाखा की IFSC संख्या 5. लाभार्थी ग्राहक का नाम 6. लाभार्थी ग्राहक की खाता संख्या 7. रिसीवर जानकारी के लिए प्रेषक, यदि कोई हो
प्रश्न – किसी को शाखा की IFSC संख्या कैसे पता चलेगी?
उत्तर – आप बैंक द्वारा पता कर सकते है। बैंक पासबुक पर भी लिखा होता है। चैक पर भी लिखा होता है। या आप RBI की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
प्रश्न – यदि लाभार्थी के खाते में जमा नहीं किया जाता है तो क्या धन निकालने वाले ग्राहक को धन वापस मिलेगा? क्या इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित की गई है?
उत्तर – अगर किसी भी कारणवश पैसो को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है तो RBI 1 घंटे के अंदर बैंक को वापस कर देता है। उसके बाद आपका बैंक आपको वापस करने में कुछ समय लगा सकता है जो 24 – 48 घंटे तक हो सकता है।
प्रश्न – क्या कोई ग्राहक भुगतान वापस करने में देरी के लिए मुआवजा पाने के योग्य है?
उत्तर – असफल भुगतान को वापस करने में किसी भी देरी के मामले में, मूल ग्राहक वर्तमान रेपो दर और 2% पर मुआवजा प्राप्त करने के लिए पात्र है।
प्रश्न – यूटीआर संख्या क्या है?
उत्तर – यूटीआर संख्या एक 22 नंबर कोड है जिसका उपयोग आरटीजीएस प्रणाली में लेनदेन की विशिष्ट पहचान के लिए किया जाता है।
प्रश्न – RTGS और NEFT में क्या अंतर है ?
उत्तर – Real Time Gross Settlement और National Electronic Funds Transfer इनमे RTGS में ट्रांसक्शन को One by One करके Execute किया जाता है जबकि NEFT में batches में किया जाता है।
प्रश्न – क्या सभी बैंको में RTGS की सुविधा उपलब्ध होती है ?
उत्तर – नहीं ! केवल कुछ बैंको में ही ये सुविधा होती है।
प्रश्न – मेरे बैंक में RTGS की सुविधा है यह कैसे पता करें ?
उत्तर – आप अपने बैंक में जाकर पता कर सकते है या फिर RBI की वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते है।
यह भी पढ़ें –
- बैंक चैक कैसे भरे? चेक भरते समय इन बातों का खास ध्यान रखें. How To Fill Cheque?
- Work From Home करें वो भी सरकारी वेबसाइट National Career Service के साथ
- Amazon Flex के साथ Part Time काम करके ₹140 घंटा तक कमाये
- How To Make Money From Your House? 15 आसान तरीके
- UPI क्या है और UPI कैसे काम करता है? NPCI क्या है? UPI फुल फॉर्म क्या है ?
आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।
Dear Sir/mdm,
How are you?
We supply Professional surveillance & medical products:
Moldex, makrite and 3M N95 1860, 9502, 9501, 8210
3ply medical, KN95, FFP2, FFP3, PPDS masks
Face shield/medical goggles
Nitrile/vinyl/PP gloves
Isolation/surgical gown lvl1-4
Protective PPE/Overalls lvl1-4
IR non-contact thermometers/oral thermometers
sanitizer dispenser
Crystal tomato
Logitech/OEM webcam
Marine underwater CCTV
Explosionproof CCTV
4G Solar CCTV
Human body thermal cameras
for Body Temperature Measurement up to accuracy of ±0.1?C
Let us know which products you are interested and we can send you our full pricelist.
Whatsapp: +65 87695655
Telegram: cctv_hub
Skype: cctvhub
Email: [email protected]
W: http://www.thecctvhub.com/
If you do not wish to receive email from us again, please let us know by replying.
regards,
CCTV HUB
कृपया पोस्ट के अनुसार ही कमेंट करे। धन्यवाद