Google People Card क्या है। Add Me to Google क्या है। इसे कैसे इस्तेमाल करें?

दोस्तों आये दिन गूगल कुछ न कुछ नया करता है। इस बार गूगल एक नया फीचर लेकर आया है और आज हम बात करेंगे Google People Card क्या है। Add Me to Google क्या है। कैसे इस्तेमाल करें? गूगल चाहता है की वह अपने ग्राहकों को हमेशा एक अच्छा एक्सपीरियंस देता रहे। इसलिए इसबार गूगल Google People Card लेकर आया है। जो एक वर्चुअल विजिटिंग कार्ड है। यह अपने विजिटिंग कार्ड को ऑनलाइन लाने का एक अच्छा तरीका है। तो चलिए जानते है Google People Card क्या है। Add Me to Google क्या है। कैसे इस्तेमाल करें?

आज हम जानेंगे –

  • Google People Card क्या है?
  • कौन बना सकता है Google Visiting Card ?
  • Google People Card कैसे इस्तेमाल करें?
  • Google People Card में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • अगर कार्ड को हटाना चाहें?
  • निष्कर्ष

Google People Card क्या है? What is Google People Card?

Google People Card एक वर्चुअल विजिटिंग कार्ड की तरह है। जो एक तरह से गूगल के डाटा में स्टोर रहता है। जिसे कोई भी ऑनलाइन देख सकता है। यह मुख्यतः उद्यमियों और फ्रीलांसरों के लिए बनाया गया है। गूगल अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। इसलिए यह एक नया फीचर लाया गया है जो काफी अच्छा है।

कौन बना सकता है Google Visiting Card ? Who can create Google Visiting Card?

Google Visiting Card कोई भी बना सकता है। इसके लिए आपके पास ये होना जरुरी है।

  • Android phone /tablet, / iPhone / iPad.
  • Browser
  • Gmail Account

यह भी पढे – गाड़ियों में अलग अलग रंग की नंबर प्लेट क्यों लगायी जाती हैं?

Google People Card कैसे इस्तेमाल करें? How to use Google People Card?

गूगल पीपल कार्ड इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल में रजिस्टर करना होगा। उसके लिए एक प्रक्रिया है। आइये इसके बारे में जानते है।

Google People Card में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? How to register with Google People Card?

  • इसके लिए आपके पास एक जीमेल अकाउंट होना जरुरी है। अगर आपके पास जीमेल अकाउंट नहीं है तो आपको पहले एक गूगल जीमेल अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद आपको Sign in करना होगा। ध्यान रहे यह सब अभी केवल मोबाइल फ़ोन के लिए ही है। इसलिए आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र में गूगल जीमेल को Sign in करना है।

  • जब आप यह लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने एक सर्च परिणाम आएगा जंहा लिखा होगा “Add Yourself to Google Search” उसे आपको सेलेक्ट करना है।

  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा। जिसे आपको भरना है। आप यंहा से अपना प्रोफाइल फोटो भी बदल सकते है। आइये देखते है आगे –

  • Name, Location, About, Occupation ये सभी जानकारी डालना जरुरी है। इसके बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते है। इसके अलावा भी आप और जानकारी दाल सकते है जैसे –
    • Work
    • Education
    • Hometown
    • Website
    • Social Profiles
    • Emails
    • Phone Number

  • ऊपर दी सभी जानकारी डालने के बाद आप “Preview” पर क्लिक करेंगे। वंहा आपको अपना कार्ड नजर आएगा। आप वंहा देख सकते है की आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारी सही या नहीं। अगर कोई जानकारी गलत है तो आप वापस जाकर उसे ठीक कर सकते है। उसके बाद आप “Save” पर क्लिक करेंगे।

  • अब आपके एक सन्देश नजर आएगा जिसमे लिखा होगा “Your search card has been updated and will appear in search result shortly” कुछ समय बाद आपका कार्ड गूगल पर नजर आने लगेगा। लेकिन उससे पहले आपको “view search card” पर क्लिक करके वेरीफाई करना होगा।

  • आपको वेरीफाई करने के लिए सबसे पहले अपना नाम और ईमेल आईडी डालनी होगी।
    उसके बाद एक आईडी का फोटो अपलोड करना होगा। आप कोई भी सरकारी आईडी को अपलोड कर सकते है। इसके अलावा आप कोई स्कूल और कॉलेज आईडी को भी अपलोड कर सकते है जिसमे आपका फोटो साफ हो।
    इसके बाद आप इसे “Submit” कर देंगे।

  • अब गूगल आपकी जानकारी को चेक करेगा और अगर उन्हें सही लगा तो आपका कार्ड गूगल में आने लगेगा।

अगर कार्ड को हटाना चाहें? If you want to remove the card?

अगर आप चाहते है की आपकी जानकारी गूगल पर न रहे या आपकी जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है। तो आप गूगल को रिपोर्ट कर सकते है। गूगल द्वारा आपकी जानकारी/उपस्थिति को हटा लिया जायेगा। और अगर आप बाद में दोबारा गूगल विजिटिंग कार्ड बनाना चाहते है तो आप दोबारा फिर से अप्लाई कर सकते है।

निष्कर्ष – The conclusion

दोस्तों आज आपने गूगल के एक नए फीचर Google People Card के बारे में जाना। आज जो हमारा विषय था Google People Card क्या है। Add Me to Google क्या है। कैसे इस्तेमाल करें? उम्मीद है आपको पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अधिक जानकारी के लिए गूगल पर जाये।

यह भी पढे –

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।

Jitendra Prajapati Administrator
संस्थापक www.HindiPlus.in
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
follow me

Leave a Comment