UPI क्या है और UPI कैसे काम करता है? NPCI क्या है? UPI फुल फॉर्म क्या है ?

आजकल पैसो का लेनदेन काफी आसान हो गया है। क्योंकि आज लगभग सभी के पास मोबाइल फ़ोन और बैंक अकाउंट है और इसी को ध्यान में रखकर UPI को शुरू किया गया। तो आइये आज हम जानते है UPI क्या है और UPI कैसे काम करता है? NPCI क्या है? UPI फुल फॉर्म क्या है ?

आज हम जानेंगे –

  • UPI क्या है और कैसे काम करता है?
  • यू पी आई फुल फॉर्म क्या है ?
  • NPCI क्या है?
  • यू पी आई की मुख्य विशेषताएं ?
  • UPI के हमें क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है?
  • यूपीआई का उपयोग कैसे करें?
  • UPI सेवा देने वाले बैंकों के नाम
  • UPI कितना सुरक्षित है?
  • कुछ UPI एप्लीकेशन लिस्ट
  • UPI से संबंधित सामान्य सवाल-जवाब – UPI FAQ

आज का विषय UPI क्या है और UPI कैसे काम करता है? NPCI क्या है? UPI फुल फॉर्म क्या है ?

UPI क्या है और कैसे काम करता है?

यूपीआई क्या है

UPI पैसो को ट्रांसफर करने का एक तरीका है जिसे पैसो का भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे जब आप कभी कोई वस्तु खरीदते है तो आप उसका भुगतान UPI के जरिये कर सकते है। इससे आपको नोट रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी साथ ही यह इस्तेमाल करने में भी बहुत आसान है क्योंकि इसमें आपको NEFT की तरह किसी अकाउंट नंबर और मोबाइल की जरुरत नहीं होती है। बस आपको एक UPI ID की जरुरत होती है जिसे आप भुगतान करना चाहते है।

आप दिन के 24 घंटे और साल के 365 दिनों में से कभी भी पैसो का लेन देन कर सकते है। साथ ही UPI काफी तेज है। यह तुरंत पैसो का ट्रांसफर कर देता है।

कैसे काम करता है?

NPCI ने ही यूपीआई को लाने की शुरुआत की थी NPCI का पूरा नाम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India) है एनपीसीआई सभी बैंकों के Transactions का ध्यान रखती है आइये एक उदाहरण से समझते है। आपके पास पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड है और आप एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाल लेते है। क्योंकि NPCI सभी बैंको के ट्रांसक्शन का ध्यान रखती है इसलिए हम ऐसा कर सकते है। ठीक इसी तरह UPI का भी NPCI ध्यान रखता है। इसलिए हम आसानी से भुगतान कर सकते है।

UPI की फुल फॉर्म क्या है ?

Full Form of UPI in English – Unified Payments Interface

Full Form of UPI in Hindi – एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस

यू पी आई की मुख्य विशेषताएं ?

  • कई तरह के भुगतान की सुविधा एक जगह पर होना।
  • काफी सुरक्षित है और काफी तेज भी है।
  • उपयोग करने में काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के किसी तकनिकी योग्यता का होना जरुरी नहीं है।
  • केवल एक एप्लीकेशन से ही सभी बैंको का भुगतान किया जा सकता है।
  • दिन के 24 घंटो और साल के 365 दिनों में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • तुरंत पैसो का ट्रांसफर हो जाता है।
  • बार बार अकाउंट की जानकारी डालने की जरुरत नहीं। केवल एक ID से ही ट्रांसक्शन किया जा सकता है।

UPI के हमें क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है?

फायदे

  • पैसो का ट्रांसफर करना।
  • पैसो को प्राप्त करना।
  • अपने बैलेंस का पता करना।
  • अपने अकाउंट की जानकारी बिना बताये पैसे प्राप्त करना।
  • पैसे प्राप्त करने के लिए रिक्वेस्ट भेजना।
  • बिल का भुगतान करना।
    • बिजली का बिल भरना
    • टीवी रिचार्ज
    • फ़ोन का बिल /रिचार्ज
    • पानी का बिल
    • ऑनलाइन शॉपिंग
    • कैशलेस शॉपिंग

नुकसान

इसमें ऐसा कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन भी कोई बिंदु है जैसे –

  • अगर कभी कोई भुगतान बिच में ही फंस जाता है। तो उसे वापस आपने में काफी समय लग सकता है।
  • आपके जानकारी चोरी होने का खतरा बना रहता है।
  • इसमें कोई OTP नहीं आता है। ताकि भुगतान का पता चल सके।
  • ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार भी हो सकते है।

यूपीआई का उपयोग कैसे करें?

अगर आप UPI का इस्तेमाल करना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने Android Mobile में एप्लीकेशन को इनस्टॉल करना होगा। जो UPI को सपोर्ट करती हो। ऐसे बहुत से बैंक एप्लीकेशन है जो UPI को सपोर्ट करते है। नीचे आप उन बैंको की लिस्ट देख सकते है। उसके बाद आपको अप्लीकेशन को खोलना है। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्टर कर लेना फिर आपको आपका UPI ID मील जाएगी।

फिर आप अपनी UPI ID से पैसो का भुगतान कर भी सकते है और प्राप्त भी कर सकते है। आप इससे बहुत से काम आसानी से कर सकते है जैसे बिजली के बिल का भुगतान , Set Top box को रिचार्ज करना , पानी के बिल का भुगतान , मोबाइल फ़ोन रिचार्ज / बिल का भुगतान करना आदि।

UPI सेवा देने वाले बैंकों के नाम

कुछ UPI सेवा देने वाले बैंकों के नाम नीचे दिए गए है। अन्य बैंको की जानकारी के लिए आप यंहा क्लिक करे देख सकते है।

Sr. No. Bank Name Application Name Handles
1 Airtel Payments Bank My Airtel -Online recharge, Pay Bill , Wallet, UPI airtel,airtelpaymentsbank,apb
2 Allahabad Bank BHIM Allbank UPI allbank,albk,allahabadbank
3 Andhra Bank Bhim Andhra Bank One- UPI App andb
4 Axis Bank BHIM Axis Pay UPI App and Freecharge axisgo,axis,pingpay,lime,axisbank,okaxis, abfspay
5 Bank of Baroda BHIM Baroda PAY barodampay
6 Bank Of India BHIM BOI  UPI boi
7 Bank of Maharashtra BHIM Maha UPI mahb
8 Canara Bank BHIM Canara- eMPower cnrb
9 Catholic Syrian Bank CSB UPI csbpay,csbcash
10 Central Bank of India BHIM Cent UPI centralbank,cbin,cboi
11 City Union Bank City Union Bank UPI cub
12 DBS Digibank Digibank dbs
13 DCB Bank BHIM DCB Bank UPI @dcb, @dcbbank
14 Dena Bank BHIM Dena UPI denabank
15 Equitas Small Finance Bank Equitas UPI equitas, purz
16 Federal Bank BHIM LOTZA UPI Payments APP federal,fbl
17 Fino Payment Bank Fino Bpay finobank
18 HDFC Bank HDFC Bank Mobilebanking and PayZapp hdfcbank,payzapp,okhdfcbank,rajgovhdfcbank
19 HSBC HSBC Simple Pay hsbc
20 ICICI Bank iMobile By ICICI Bank and Pockets imobile, pockets,ezeepay,eazypay,icici,okicici
21 IDBI Bank BHIM PAyWIZ by IDBI Bank idbi, idbibank
22 IDFC First Bank IDFC Bank BHIM UPI App idfc,idfcbank,idfcnetc,cmsidfc
23 Indian Bank BHIM Indian Bank UPI indianbank,indbank,indianbk
24 Indian Overseas Bank BHIM IOB UPI iob
25 IndusInd Bank BHIM Indus Pay indus
26 Jammu and Kashmir Bank BHIM JK Bank UPI jkb
27 Janta Sahakari Bank Pune JetPay jsbp
28 Jio Payments Bank MyJio jio
29 Karnataka Bank BHIM KBL UPI kbl,karb,kbl052
30 Karur Vysya Bank BHIM KVB Pay kvb,karurvysyabank,kvbank
31 Kotak Mahindra Bank BHIM KOTAK Pay kotak,kaypay,kmb,kmbl
32 Oriental Bank of Commerce BHIM Oriental Pay obc
33 Paytm Payments Bank Paytm App paytm
34 Punjab & Sind Bank BHIM PSB psb
35 Punjab National Bank BHIM PNB pnb
36 South Indian Bank BHIM SIB UPI sib
37 Standard Chartered Bank SC UPI  srcb,sc,scmobile,scb,scbl
38 State Bank of India BHIM SBI Pay sbi
39 Syndicate Bank BHIM SyndUPI syndicate,syndbank,synd
40 The Lakshmi Vilas Bank Limited BHIM LVB UPAAY lvb,lvbank
41 RBL Bank Ltd. BHIM RBL Pay and RBL Mobank 2.0 rbl
42 The Thane Janta Sahakari Bank Ltd(TJSB) Tranzapp –UPI tjsb
43 UCO Bank BHIM UCO UPI uco
44 Union Bank of India BHIM Union Bank UPI App unionbankofindia,unionbank,uboi
45 United Bank of India BHIM United UPI Pay ubi,united,utbi
46 Vijaya Bank BHIM Vijaya UPI App vjb,vijb,vijayabank
47 Yes Bank BHIM YES Pay yesbank,yesbankltd
48 Bandhan Bank BHIM Bandhan UPI bandhan
49 Dhanlaxmi Bank Ltd BHIM DLB dlb
50 AU Small Finance Bank BHIM AUPay @aubank

UPI कितना सुरक्षित है?

NPCI द्वारा UPI की खुद निगरानी की जाती है। NPCI द्वारा जिस इन्वायरमेंट में BHIM और UPI को रन किया जाता है, वे उच्च स्तर की सुरक्षा से लैस है और इसे PCI DSS ISO 27001 जैसे ग्लोबल प्रैक्टिसेस ने सर्टिफाइड किया है साथ ही इसे जानेमाने IT सुरक्षा कंपनियों से ऑडिट किया है।

UPI ट्रांसक्शन लिमिट कितनी है?

अभी UPI को 1 लाख रुपये की ट्रांसक्शन लिमिट पर सेट किया गया है।

कई बार लिमिट में बदलाव किये गए है। आप यंहा क्लिक करके नवीनतम लिमिट को चेक कर सकते है।

कुछ UPI एप्लीकेशन लिस्ट

नीचे कुछ प्रमुख UPI एप्लीकेशन दी गयी है। इनके अलावा और भी एप्लीकेशन आप उन्हें भी इस्तेमाल कर सकते है।

  • PhonePe
  • Paytm
  • BHIM app
  • MobiKwik
  • Airtel Payments Bank
  • Google Tez
  • Uber
  • Chillr
  • Paytm Payments Bank
  • SBI Pay
  • iMobile
  • Axis Pay
  • BOB UPI

UPI से संबंधित सामान्य सवाल-जवाब – UPI FAQ

  • प्रश्न : यूपीआई क्या है?
  • पैसो को ट्रांसफर करने का एक तरीका है जिसे पैसो का भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

  • प्रश्न : क्या यह फ्री हैं?
  • शुरू में इसे मुफ्त रखा गया था। बाद में कुछ चार्जेज लगा दिए थे। अधिक जानकारी के लिए आप अपने बैंक से पूछ सकते है।

  • प्रश्न : यूपीआई सेवा के लिए कौनसे एप का इस्तेमाल करें?
  • ऐसे बहुत से एप्लीकेशन है जिन्हे आप इस्तेमाल कर सकते है। यंहा कुछ प्रमुख के नाम दिए है जैसे PhonePe, Paytm, BHIM app, Google Tez आदि। ये सभी आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जायेंगे।

  • प्रश्न : आप कुछ लोकप्रिय यूपीआई एप्स के नाम बता सकते है?
  • यंहा कुछ प्रमुख के नाम दिए है जैसे PhonePe, Paytm, BHIM app, Google Tez आदि।

  • प्रश्न : यूपीआई एप कहाँ से डाउनलोड करें?
  • अधिकतर सभी एप्लीकेशन आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जायेंगे।

  • प्रश्न : क्या मैं एक से ज्यादा एप उपयोग कर सकता हूँ?
  • हाँ बिल्कुल कर सकते है।

  • प्रश्न : क्या अलग-अलग बैंक के लिए अलग-अलग एप इस्तेमाल करना पडेगा?
  • आप एक ही एप्लीकेशन से किसी भी बैंक को भुगतान कर सकते है।

  • प्रश्न : यदि मेरे पास एक से ज्यादा बैंक खाते है तो मुझे क्या करना चाहिए? क्या एप भी अधिक ही इस्तेमाल करने चाहिए?
  • आप एक ही एप्लीकेशन में एक ज्यादा अकाउंट को जोड़ सकते है।

  • प्रश्न : क्या यूपीआई को कोई भी उपयोग कर सकता हैं?
  • जिसके पास भी बैंक अकाउंट है वो इसे इस्तेमाल कर सकता है।

  • प्रश्न : UPI कितना सुरक्षित हैं?
  • हाँ यह सुरक्षित है। NPCI द्वारा UPI की खुद निगरानी की जाती है। इसे PCI DSS ISO 27001 जैसे ग्लोबल प्रैक्टिसेस ने सर्टिफाइड किया है।

  • प्रश्न : यूपीआई से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत कहाँ की जा सकती हैं?
  • आप अपने बैंक में या BHIM Toll Free number 18001201740 और हेल्पलाइन नंबर 022-45414740 पर शिकायत कर सकते है।

  • प्रश्न : क्या यह आवश्यक है कि उपयोगकर्ता अपने बैंक का यूपीआई ऐप डाउनलोड करे?
  • नहीं आप किसी भी एप्लीकेशन को Downlaod कर सकते है जो UPI को सपोर्ट करती हो।

  • प्रश्न : UPI पिन क्या है?
  • यह एक 4 से 6 अंको का नंबर होता है जिसे पहली बार रजिस्ट्रेशन के समय डालते है। यह आपके अवैध भुगतान को सुरक्षित करता है।

  • प्रश्न : यदि मैं लेनदेन के दौरान गलत यूपीआई-पिन दर्ज करता हूं तो क्या होगा?
  • गलत पिन डालने से भुगतान नहीं होगा।

  • प्रश्न : मैं UPI के माध्यम से ऑनलाइन साइट को भुगतान कैसे कर सकता हूं?
  • भुगतान के समय आप पहले आप अपनी UPI ID डालेंगे फिर PIN डालकर भुगतान कर सकते है।

  • प्रश्न : क्या UPI के माध्यम से पैसा transfer करने से पहले ग्राहक को payee/beneficiary का regsiter करना होगा?
  • नहीं आपको केवल उसकी UPI ID चाहिए जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते है।

  • प्रश्न : यदि मैं अपना मोबाइल ऑपरेटर (जैसे Jio से Airtel) बदलूं तो क्या होगा?
  • इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा आप पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते है।

  • प्रश्न : मेरा UPI transaction failed हो गया है लेकिन मेरा बैंक खाता डेबिट हो गया है।
  • आपको कुछ देर इंतजार करना चाहिए। अगर 1 घंटे तक पैसे वापस नहीं आते तो आपको बैंक से बात करनी चाहिए।

  • प्रश्न : UPI का उपयोग करके फंड ट्रांसफर की सीमा क्या है?
  • 1 लाख रुपये।

  • प्रश्न : अगर मैं अपना पिन भूल जाऊं तो क्या होगा?
  • आप अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके दोबारा पिन बना सकते है।

निष्कर्ष

दोस्तों आप आपने जाना की UPI क्या है और UPI कैसे काम करता है? NPCI क्या है? UPI फुल फॉर्म क्या है ? यह पूरी जानकारी बहुत मेहनत करके आप तक पहुंचाई है। इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद। इसी तरह आपको ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहेंगी तो पढ़ते रहिये – हिंदी Plus

इन्हे भी पढ़ें –

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।

Jitendra Prajapati Administrator
संस्थापक www.HindiPlus.in
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
follow me

Leave a Comment