दोस्तों ! आज हम बात करेंगे “TRP क्या है? कैसे मापी जाती है? TRP की फुल फॉर्म क्या है?” क्योंकि आपने आये दिन ये तो जरूर सुना होगा की किसी प्रोग्राम या सीरियल की TRP बढ़ गयी है या TRP घट गयी है। जैसे Lockdown में दूरदर्शन ने “रामायण” का प्रसारण किया था। तब दूरदर्शन ने TRP में सबको पीछे छोड़ दिया था। जैसे अगर दूसरे प्रोग्राम की बात करें तो “Kundali Bhagya“, “Yeh Rishta kya kehlata hai“, “Big Boss“, “Naagin” आदि सीरियल TRP में आगे रहते है।
तो आपके मन में हमेशा एक सवाल जरूर आता होगा की “TRP क्या है? कैसे मापी जाती है? TRP की फुल फॉर्म क्या है?” तो आज हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे की “TRP क्या है?“
TRP क्या है?
अगर हम सीधी भाषा में बात करे तो TRP, लोकप्रियता को कहते है। मतलब कोई भी प्रसारण लोगो के बीच ज्यादा लोकप्रिय है तो उसकी TRP ज्यादा होगी। पहले TRP जैसा कुछ नहीं होता था। जैसे जैसे चैनलों की संख्या बढ़ने लगे, तो कम्पटीशन भी बढ़ने लगा। उसके लिए TRP को शुरू किया गया।
TRP की मदद से लोगो को कुछ अच्छा देखने को मिलता है। क्योंकि कोई भी चैनल यह नहीं चाहेगा की उसके चैनल की TRP कम हो, मतलब लोकप्रियता कम हो।
Full Form of TRP
TRP Full Form in English – Television Rating Point
TRP Full Form in Hindi – टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट
TRP कैसे मापी जाती है?
TRP मापने/गणना करने के लिए कई तरह के तरीके होते है। जैसे People Meter, Picture Matching, Code Processing आदि। लेकिन भारत में सबसे ज्यादा People Meter को ही इस्तेमाल किया जाता है।
People Meter एक Electronic Machine होती है। जो special Frequency की मदद से डाटा को इकठ्ठा करती है। यह मशीन कुछ लोगो के घरों पर लगायी जाती है। उसके बाद People Meter डाटा को इकठ्ठा करना शुरू कर देता है। जैसे कोई भी सीरियल, चैनल आदि कितनी बार देखा गया। कितनी देर तक देखा गया आदि।
सभी डाटा को इकठ्ठा करके INTAM (Indian Television Audience Measurement) को भेज दिया जाता है। उसके बाद INTAM डाटा का Analysis करता है और आँकड़े जारी करता है।
TRP रेटिंग से क्या फर्क पड़ता है ?
TRP रेटिंग बहुत ही अहम् होता है किसी चैनल के लिए। TRP से चैनल की लोकप्रियता का पता चलता है। अगर किसी चैनल की TRP कम है तो, यह उसके लिए एक बुरा संकेत होता है। क्योंकि चैनल की कमाई TRP पर ही निर्भर करती है। जैसे अगर किसी फिल्म को कोई देखने ही नहीं जायेगा। तो उस फिल्म के निर्माताओं की कमाई कैसे होगी।
चैनल की TRP से कैसे कमाई की जाती है ?
सभी चैनल की मुख्य कमाई उन पर आने वाले विज्ञापन से होती है। अगर चैनल की TRP ज्यादा है मतलब अधिक लोग उस चैनल या किसी विशेष प्रोग्राम को देख रहे है। विज्ञापन कम्पनियाँ भी यही चाहती है की उनके विज्ञापन को ज्यादा से ज्यादा लोगो को दिखाए जाये। इसलिए जिसकी भी TRP ज्यादा होगी उसको अधिक विज्ञापन मिलेंगे। जिससे ज्यादा कमाई होगी।
जब किसी चैनल की TRP ज्यादा होती है, तो वह चैनल विज्ञापन दिखाने के पैसे भी ज्यादा लेता है। इसलिए सभी चाहते है की उनकी TRP ज्यादा हो ताकि वो अधिक कमाई कर सकें।
कौन जारी करता है TRP की रेटिंग ?
भारत में TRP की रेटिंग को नीचे दी गयी कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। यह कम्पनियाँ ही लोगो के घरो में People Meter, Picture Matching, Code Processing आदि उपकरण लगा कर डाटा को इकठ्ठा करती है। उसके बाद सभी डाटा को Analysis करने के बाद रेटिंग को जारी करती है। जिससे विज्ञापन देने वाली कम्पनियों को सहायता मिलती है।
INTAM
Full Form of – Indian Television Audience Measurement
BARC
Full Form of – Broadcast Audience Research Council
DART
Full Form of DART – Doordarshan Audience Research Team
Online TRP
आजकल Online का समय है। इसलिए अब Online TRP को भी शुरू कर दिया है। इसके लिए किसी भी प्रोग्राम के Online Data को भी TRP Rating के लिए शामिल किया जाता है। जैसे किसी प्रोग्राम पर कितने Views, Like, Dislike, Share, Negetive Comment, Positive Comment आदि के डाटा को भी शामिल किया जाता है।
TRP से दर्शकों को क्या फ़ायदा होता है ?
ऐसा नहीं है की TRP रेटिंग से केवल चैनल और विज्ञापन देने वालो को ही फायदा मिलता है। TRP से दर्शकों को भी फायदा होता है। जैसे अगर किसी चैनल को अपनी TRP बढ़ानी है तो उसे अपने दर्शकों को कुछ अच्छा और उनकी पसंद का प्रोग्राम दिखाना होगा। तभी उसकी TRP बढ़ेगी। इसलिए सभी चैनल अपनी TRP बढ़ाने के लिए हमेशा अच्छे से अच्छा Content देने की कोशिश करते है, और हमे Entertain करते है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज हमने आपको TRP के बारे में जानकारी देने की कोशिश है। आज का हमारा विषय था “TRP क्या है? कैसे मापी जाती है? TRP की फुल फॉर्म क्या है?” उम्मीद है आपको सभी जानकारी मिल गयी होगी।
इन्हे पढ़ें –
Banned Books In India. वो किताबें जिन्हें पढ़ना तो दूर, भारत में ला भी नहीं सकते।
- Top 5 website for Earn Money Online. वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए?
- 5 Free Google Apps for Earning. कैसे कमाएं गूगल से पैसा ?
- MSME full form in Hindi. एमएसएमई फुल फॉर्म हिंदी में क्या होती है?
- 11 Best Hindi Book, पढ़ने से बदल जाएगी जिंदगी। मरने से पहले जरूर पढ़े।
- Best Peanut Butter In India. 1 दिन में कितना पीनट बटर खाना चाहिए?
आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।
1 thought on “TRP क्या है? कैसे मापी जाती है? TRP की फुल फॉर्म क्या है?”