दोस्तों, क्या आप जानते है? की लगभग 60% Resumes को पूरा पढ़े बिना ही रद्दी में फेंक दिया जाता है। और इस तरह आप एक अच्छे उम्मीदवार होने के बावजूद भी रह जाते है। Resume एक ऐसा पत्र है जो हमारे बिना बोले ही, हमारे बारे में सभी कुछ बता देता है। अगर आप एक अच्छा Resume बनाने में सफल हो जाते है तो यकीन मानिये, आपको एक अच्छी नौकरी पाने में बहुत बड़ी सहायता मिलती है। हम सबके सामने एक प्रश्न होता है की “How to Write a Resume? Professionally”. कई लोग कुछ Expert का भी सहारा लेते है और वो आपसे इसके सैकड़ो रूपये ले लेते है। जबकि सारी जानकारी आपको ही देनी होती है जबकि इसे बनाना बहुत ही सरल है। बस आपको कुछ बिन्दुओ को ध्यान में रखना है और इसके बाद आप भी एक Professional resume बना सकते है, तो आइये सीखते है। How to Write a Resume?
3 महत्वपूर्ण और ध्यान को आकर्षित करने वाले Formats.
1. ग्राफिक अटेंशन (Graphic Attention)
जैसाकि नाम से पता चलता है की आप कुछ ऐसे ग्राफ, और ग्राफ़िक्स को लगते है जो पढ़ने वाले को शब्दों की जगह ग्राफ़िक्स में ही आपके बारे में बहुत कुछ बता देते है। और ये Graphic Attention Resumes आजकल काफी Trending कर रहे है। इनको किस तरह से बनाते है या यूँ कहे सजाते है जो एक नजर में आपके बारे सब कुछ कह सके, आइये देखते है। नीचे कुछ Graphic Attention Resumes Samples दिए गए है आप उनको अच्छी तरह से देखें और समझने का प्रयास करें।
इसके दो हिस्से होते है जिसमे एक तरफ आप अपने कुछ ग्राफ़िक्स डालते है और दूसरी तरफ आप अपने कुछ Work Experience या कुछ और अन्य बाते डालते है। ये पूरी तरह आप पर निर्भर करता है की आप ग्राफ़िक्स को किस हिस्से में रखना चाहते है, दायें (Right ) या बाएं (Left ) इसे एक ही पेज पर दो हिस्सों में बाटने से एक सबसे बड़ा फायदा ये रहता है की आप पढ़ने वाले को एक ही पेज पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराते है और जिसका ये परिणाम होता है की पढ़ने वाले को बिना पेज पलटे ही आपके बारे में, आपको उपलब्धियों का एक बहुत बड़ा हिस्सा पता चल जाता है।
How to Write a Resume?
2. कार्यात्मक (Functional Resume)
जैसाकि नाम से ही स्पष्ट हो जाता है की यह एक ऐसा Resume होता है जिसमे अपने काम और शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाता है। इसमें कार्य की प्रगति, शिक्षा, कार्य कौशल के बारे में बताया जाता है। यह अधिकतर प्रशिक्षित इंजीनियर, प्रशिक्षित डॉक्टर, किसी कार्य में प्रशिक्षित व्यक्तियों के लिए बनाया जाता है। इसकी शुरुआत में अपने बारे में थोड़ी Basic जानकारी देने के बाद अपने कार्य और अनुभव के बारे में विस्तार से बताया जाता है।
How to Write a Resume?
3. सम्मिश्रण (Combination)
इसमें सभी तरह के कार्यो, शिक्षा और अनुभव को सामान रूप से दिखाया जाता है। यह अधिकार उनके लिए बनाया जाता है जो सामान रूप से कार्य करते है, जिनके पास कुछ Special Skill और Education की कमी होती है। इसमें इस बात पर जोर दिया जाता है जिससे अपनी सभी तरह की खूबियों को एक अच्छे ढंग से दिखाया जा सके।
दोस्तों ये सभी बिंदू काफी रिसर्च के बाद आपको बताये जा रहे है तो कृपया इन्हे ध्यान से पढ़े और अपनाये।
नाम Name
Resume में नाम को सबसे ऊपर रखा जाता है। आप उसे पेज के दाएं या बाएं हिस्से में रख सकते है। नाम को बीच मे रखना का दौर लगभग समाप्त हो चुका है, औऱ ये देखने मे भी थोड़ा प्रोफेसनल नही लगता है। तो आप नाम को दांए या बांये की तरफ ही रखे। आपको ध्यान रखना है कि आपका नाम बाकी शब्दो से बोल्ड (Bold) होना चाहिये। इससे आपके नाम का आकर्षण बढ़ेगा। सबसे पहले आपको अपना नाम लिखना होता है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है की आपको अपना पूरा नाम लिखना होता है। आप अपना First Name, Mid Name और Last Name इस क्रम में ही लिखे और ध्यान दे की सभी नाम का पहला अक्षर Capital में होना चाहिए – जैसे Ramesh Singh Prajapati. आप Short Form में लिखने बचे जैसे – B. R. Singh आदि क्योंकि ये सब देखने थोड़े असहज लगते है आप हमेशा आपने नाम वही लिखे जो लीगल हो मतलब आपके डॉक्युमेंट्स में हो जैसे – Passport, Adhaar Card, Voter ID.
पता Address
आपको अपना एड्रेस सही और कम शब्दों में लिखना चाहिए। कम शब्दों से अर्थ है जो भी अतिरिक्त है उसे नही लिखना है। क्योंकि आपको Resume में बस यही दिखना है कि आप कँहा रहते है। आपको एड्रेस लिखते समय अल्पविराम ओर पूर्ण विराम का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
उदाहरण
State, Pin Number
123, Gali Number X, Ashok Nagar,
New Delhi, 1100XX
दूरभाष नम्बर Contact Number
आप दूरभाष नम्बर को भी सरल बना कर लिख सकते है। आपको अपना नम्बर लगातार (Without Space or Other Symbol) नही लिखना चाहिये। जैसे 987654321। इस तरह से लिखा हुआ देखने में अच्छा नहीं लगता। आपको कुछ इस तरह से लिखना चाहिए। अगर आप किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के लिए Resume बना रहे है तो आपको भारत का कोड (+91) जरूर लगाना चाहिए। आप इसे भारत की कंपनी के लिए भी लगा सकते है।
उदाहरण
+91 987-654-3210
+91 987 654 3210
ईमेल Email Address
आपको हमेशा अपनी Personal Email ID ही लिखनी चाहिये। जिसे आप रोजाना चेक करते हो। क्योंकि कई लोग अपनी दो से तीन Email ID बना लेते है और उनकी Emails को पढ़ना भूल जाते है जिस कारण आपको कई बार कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी काफी समय बाद मिलती है और इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। कई बार लोग अपनी वर्तमान कंपनी की Email ID डाल देते है जो बिल्कुल भी नही करना चाहिये। जैसे –
उदाहरण
ऑनलाइन पोर्टफोलियो Link to online portfolio
अगर आपने अपना कोई online portfolio बनाया है तो आप उसका Link भी दे सकते है। ध्यान जब आप Offline Resume दे रहे हो तो आप इसे हटा दें।
LinkedIn Profile
आप अपना LinkedIn Profile का लिंक भी डाल सकते है। इसके लिए आपको अपनी LinkedIn प्रोफाइल को अच्छी तरह से बनाना चाहिए।
अगर आप एक प्रोफ़ेशनल LinkedIn Profile बनाना सीखना चाहते है तो कमेंट में बताये।
कवर लेटर (Cover Letter)
कवर लेटर लिखना बहुत जरुरी होता है। यह पुरे अनुभव और कार्य क्षेत्र को कुछ लाइन में दिखा देता है इसलिए आपको इसमें अपनी सभी जरुरी Skills को लिखना चाहिए। आप इसमें केवल अपनी Hard Skills को ही लिखे, Soft Skills को छोड़ दे। आप जिस पोस्ट के लिए अपना Resume दे रहे है उसको ध्यान में रखकर ही कवर लेटर को लिखे, और इस बात का ध्यान रखे की आपको Skills, उस पोस्ट से मिलनी चाहिए। इसमें आप अपनी ज्यादा से ज्यादा Skills को दिखा सकते है और कुछ महत्वपूर्ण Skills को Bold भी कर सकते है।
उद्द्येश्य Resume Objective
आपको अपने Resume में ये जरूर लिखना चाहिए की आपका नौकरी पाने का उद्देश्य क्या है। जैसे आप किस तरह की नौकरी पाने चाहते है जैसे Call Center, Digital Marketing, Data Analyst आदि। ध्यान रखे आप जिस भी पोस्ट के लिए Apply कर रहे है उस से ही सम्बंधित होना चाहिए। उसमे यह भी जरूर होना चाहिए की आप अपने Employer को किस नजरिये से देखते है।
काम का अनुभव Work Experience
ये एक ऐसा हिस्सा है जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आपके काम के अनुभव को दर्शाता है। यंहा आपको अपने पिछले सभी काम के अनुभव को दर्शना चाहिए फिर चाहे वो बड़ा हो या फिर छोटा। इसमें आपको अपने काम के साल, Employer Name और जगह को जरूर दर्शन चाहिए। अपने काम के बारे में सभी तरह की जानकारी जैसे – Role, Responsibility आदि। आपको अपने सभी स्किल्स को Bold में लिखना चाहिए ताकि उन पर ज्यादा ध्यान आकर्षित हो सके और ध्यान रहे ज्यादा शब्दों को Bold नहीं करना है क्योंकि यह देखने में अच्छा नहीं लगता, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है की आप अपनी कौन कौन सी Skills पर ध्यान खींचना चाहते है , अगर आपके पास ज्यादा Skills है तो आप उन्हें Bold न करके एक Skills Matrix बना सकते है। यह एक ज्यादा कारगर तरीका है, अपनी प्रतिभाओं को ज्यादा अच्छी तरह प्रस्तुत करने का। इसमें आप अपनी कंपनी के बारे में भी एक छोटा सा परिचय दे सकते है ताकि पढ़ने वाले को पता चल जाये की आप जिस कंपनी के साथ काम करते थे असल में वह कंपनी किस क्षेत्र में काम करती है।
अतिरिक्त खूबी Additional Skills
अगर आपके पास कोई भी अतिरिक्त खूबी Additional Skills है तो आप उसे भी लिख सकते है। इससे आपको एक Plus Point मिलता है। ये आपको दुसरो से एक अलग पहचान देता है।
शिक्षा Education
आपको अपनी शिक्षा की सभी जानकारी देनी चाहिए। ये सभी एक क्रमबद्ध तरीके से होना चाहिए जैसे सबसे पहले अपनी सबसे निम्न शिक्षा को लिखना चाहिए और उसके बाद उसे बढ़ाते हुए लिखना चाहिए। और अगर आप चाहे तो अपनी सबसे बड़ी शिक्षा को भी लिखकर छोड़ सकते है जैसे – B.A., B.Com आदि। आपको अपनी शिक्षा के साथ पास होने का साल और शिक्षा संसथान का नाम भी लिखना चाहिए। अगर आपकी पास होने की Percentage अच्छी है तो आप इसमें अपनी Percentage भी डाल सकते है। या अपना GPA भी डाल सकते है ध्यान रखे अगर आपका GPA 3.0 से ऊपर है तो तभी इसे दिखाए अन्यथा इसे रहने दे। आप इसे Round figure में भी डाल सकते है जैसे 3.6 और आप 4.0 भी दाल सकते है।
उपलब्धियां Accomplishments
आपको अपनी उपलब्धियों के बारे में डालना चाहिए। अगर आपने अपनी पिछले कंपनी से कोई Best Work Certificate, Competition Award आदि मिले हो तो उसे जरूर डाले।
Certificates and Diploma
अगर आपने कोई Certificates and Diploma Courses किये है तो आपको उन्हें जरूर दिखन चाहिए। जैसे Salesforce, Microsoft आदि। आप उनके बारे में लिखने के साथ साथ कुछ Images भी उसे कर सकते है, पर Images को तभी इस्तेमाल करे जब आपने वो कोर्सेज किये हो।
हार्ड और सॉफ्ट स्किल (Hard & Soft Skills)
आप अपनी Hard & Soft Skills को भी अपने Resume में डाल सकते है। इससे आपके काम करने का अनुभव और जानकारी दोनों को समझने में आसानी होती है। नीचे कुछ उदाहरण के लिए Hard & Soft Skills दी गयी है आप इन्हे पढ़ कर समझ सकते है।
Soft Skills
- Open-mindedness
- Persistence
- Initiative
- Responsibility
- Teamwork
- Empathy
- Stress management
- Trust
- Self-motivation
- Logical reasoning
- Decision making
- Discipline
- Professionalism
- Time Management
- Patience
- Focus
- Self-starter
- Critical observation
Hard Skills
- Data Presentation
- Software QA and User Testing
- Software Development
- Automative Services
- Adobe Creative Suite
- Content Management Systems (CMS)
- Java Development
- Bookkeeping
- SEO & SEM
- Web Architecture
- Technical Reporting
- Statistical Analysis and Data Mining
- Public Speaking
- Database Management and Software
- Mac, Linux, and Unix Systems
- Business Intelligence
- UX / UI Design
- HTML / CSS
ये आपको करने चाहिए।
अपने आप को उस Position के लिए पूरी तरह से सही दिखाना चाहिए।
आपको अपने पिछले अनुभव से मिलती जुलती कंपनी में ही Apply करना चाहिए।
कोई भी ऐसा शब्द न लिखना जिसमे व्याकरण (Grammar) की गलती हो।
अपने Resume में सही Font का इस्तेमाल करना चाहिए।
पेज का Margin सही रखे।
अगर एक से ज्यादा पेज है तो पेज नंबर जरूर लिखे।
अंत में तारीख, हस्ताक्षर, जगह भी लिखे।
कुछ ऐसी लाइन भी लिखे, Magic Line कहा जा सके।
ये आपको बिल्कुल नहीं करने चाहिए।
अपने कार्य में बहुत ज्यादा अंतराल नहीं रखना चाहिए।
बहुत जल्दी जल्दी अपने काम को नहीं बदलना चाहिए।
दो से तीन महीने में अपने Employer को नहीं बदलना चाहिए।
ज्यादा Stylish Font को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कोई भी ऐसा शब्द न लिखे, जो पिछली कम्पनी की बुराई करता हो।
इन्हे भी पढ़ें –
आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।
Jitendra Prajapati
Administrator
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
email
Sir me B pharmacy second year me hu mujhe apni skills kya dalna chahiye
नमस्ते भरत जी
इस ब्लॉग को पढ़ने और टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद।
मैंने आपको उत्तर देने की कोशिश की, आशा है आप समझ गए होंगे। यदि आपके पास और प्रश्न हैं तो कृपया मुझे बताएं, आपकी मदद करने में खुशी होगी।
Pharmacist Hard Skills:
1. Inventory management
2. Medication distribution
3. Quality assurance
4. Pharmaceutical research
5. HIPAA trained
Pharmacist Soft Skills:
1. Detail-orientated
2. Communication
3. Time-management
4. Empathy
5. Teamwork
Thanks
HindiPlus Team
Keep Reading.