बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें? How to Get Arms License?

दोस्तों ! आत्मरक्षा हम सबका अधिकार है। इसके लिए कानून भी बनाये गए है। हम आत्मरक्षा में बन्दुक का भी सहारा ले सकते है। लेकिन क्या आपको पता है बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें? How to Get Arms License? तो आज हम इसी के बारे में बात करेंगे की बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें?

आज हम जानेंगे –

बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें? How to Get Arms License?

  • कौन हथियार के लिए आवेदन कर सकता है ?
  • हथियार लाइसेंस देने की शक्तियाँ किसके पास है?
  • लाइसेंस के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट?
  • क्या है हथियार लाइसेंस देने की प्रक्रिया ?
  • फीस कितनी लगती है लाइसेंस के लिए ?
  • कितना समय लगता है ?
  • खिलाडी और सेवानिवृत व्यक्ति कैसे लेते है ?
  • क्या गोलियों का भी लाइसेंस होता है ?
  • लाइसेंस के बाद हथियार कैसे लें ?
  • हथियार रखने की शर्ते क्या है ?
  • लाइसेंस हथियार के गलत इस्तेमाल पर क्या होता है ?
  • हथियार को कँहा कँहा ले जा सकते है ?
  • पुरे भारत में हथियार कैसे ले जा सकते है ?
  • बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें? How to Get Arms License? से सम्बंधित कुछ प्रश्न। Arms License FAQ

कौन हथियार के लिए आवेदन कर सकता है ? Who can apply for a weapon?

आर्म्स एक्ट 1959 के अनुसार भारत का कोई भी नागरिक हथियार रख सकता है। बशर्ते उसने हथियार रखने की सभी शर्ते पूरी कर दी हो। मतलब भारत का कोई भी व्यक्ति हथियार रखने के लिए आवेदन कर सकता है। फिर हथियार रखने की प्रक्रिया के अनुसार उसे हथियार दिया भी जा सकता है और खारिज भी किया जा सकता है।

हथियार लाइसेंस देने की शक्तियाँ किसके पास है? Who has powers to issue arms license?

भारत में हथियार लाइसेंस देने की शक्तियाँ मुख्यतः इन के पास है –

  • गृह मंत्रायलय
  • जिला अधिकारी
  • पुलिस कमिश्नर (जिन जगाहों पर कमिशनेरेट लागु है)

लाइसेंस के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट? Document required for license?

आपको Arms License को अप्लाई करने से पहले निचे दिए सभी तरह के डॉक्युमेंट को तैयार कर लेना चाहिए। उसके बाद ही अप्लाई करना चाहिए।

  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एड्रेस प्रूफ
  • आयु प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • कमाई की जानकारी
  • सम्पति की जानकारी
  • लोन या उधार की जानकारी
  • नौकरी या बिज़नेस की जानकारी
  • साथ ही किस हथियार को लेना चाहते है?
  • अगर आपको कोई धमकी दी गयी हो तो उसका कोई सबूत हो तो जैसे फ़ोन नंबर आदि।

क्या है हथियार लाइसेंस देने की प्रक्रिया ? What is the procedure for issuing arms license?

पहला चरण – First stage

सबसे पहले अर्जी को जिला अधिकारी के पास भेजा जाता है। पुलिस कमिशनरेट का क्षेत्र है तो पुलिस कमिश्नर को अर्जी दी जाती है। अधिकारी उसमे आपके द्वारा बताई गयी सभी जानकारी को देखते है। जैसे आपको क्यों हथियार की जरुरत है। इसमें निम्न बिंदु हो सकते है।

  • आपको जान का खतरा है।
  • बड़े बिजनेसमैन है।
  • कोई बड़ी हस्ती है जैसे खिलाडी, फ़िल्मी सितारे आदि
  • या कोई अन्य कारण को सही लगे।

साथ ही यह भी देखा जाता है की आप किस तरह का हथियार लेना चाहते है। जैसे छोटे हथियार (पिस्टल) या फिर बड़ा हथियार (राइफल) लेना चाहते है।

दूसरा चरण – Second stage

जिला अधिकारी के सब जाँचने के बाद अर्जी को पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) के पास भेज दी जाती है। उसके बाद अर्जी को पुलिस अधीक्षक (SP) अपने स्तर पर पढ़ते और जाँचते है।

तीसरा चरण – Third Stage

पुलिस अधीक्षक (SP) के जाँचने के बाद अर्जी को आवेदक के थाने में भेजा जाता है। क्षेत्रीय थाने द्वारा आवेदक का Background फेरिफिकेशन किया जाता है। सभी सूचनाओं का मिलान किया जाता है। आपराधिक गतिविधियों जाँच की जाती है।

चौथा चरण – Fourth stage

इसके बाद अर्जी को ज़िला क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में भेजा जाता है। जंहा आवेदक के बारे में सभी क्राइम रिकॉर्ड चेक किये जाते है। साथ ही बैकग्राउंड चेकिंग भी की जाती है। जो थाने ने भेजी थी। ये सभी काम करने के बाद अर्जी को दोबारा पुलिस अधीक्षक (SP) ऑफिस भेज दी जाती है।

पांचवा चरण – Fifth Stage

अब पुलिस अधीक्षक (SP) के द्वारा सभी तरह की कागजी कार्यो को करके वापस ज़िला अधिकारी (DM) को लौटा दिया जाता है।

छठा चरण – Sixth Stage

अब वापस DM के पास अर्जी आ जाती है। सभी तरह की शर्ते पूरी होने पर DM को फैसला करना होता है की हथियार लाइसेंस दिया जाये अथवा नहीं। सभी शर्तें पूरी होने पर भी DM को Reject करने का पूरा अधिकार है।

  • इन सभी कामों के बीच इंटेलिजेंस विभाग भी जाँच करता है की आवेदक कभी किसी गलत काम में तो शामिल नहीं था।

फीस कितनी लगती है लाइसेंस के लिए ? How much does the license cost?

यह पूरी तरह राज्यों के हाथ में होता है। सभी राज्यों में भिन्न भिन्न हो सकता है। इसलिए आप अपने राज्य के बारे में ऑनलाइन पता कर सकते है।

कितना समय लगता है ? How long does it take?

Arms License को देने के लिए एक लम्बी प्रक्रिया होती है। इसलिए इसमें कोई समय सीमा को निश्चित नहीं किया गया है। जब तक सभी तरह जाँच नहीं हो जाती तब तक लाइसेंस को नहीं दिया जाता है। यह सभी राज्यों के लिए अलग अलग हो सकता है। कभी कभी 1 महिने में भी सभी प्रक्रिया हो जाती है और कभी कभी 1 साल तक का भी समय लग जाता है।

खिलाडी और सेवानिवृत व्यक्ति कैसे लेते है ? How do players and retired people take?

खिलाड़ियों के लिए – For Players

खिलाड़ियों को अपने खेल के बारे में सभी तरह की जानकारी देनी होती है। अपनी सभी तरह की जरूरतों के बारे में पूरी जानकारी देनी होती है।

सेवानिवृत सुरक्षा बल के व्यक्ति – Retired security force

सुरक्षा बल से रिटायर हुए व्यक्तियों के लिए अपने संस्थान से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेनी होती है। उसके बाद वो भी अर्जी दे सकते है।

क्या गोलियों का भी लाइसेंस होता है ?

नहीं ! गोलियों का कोई लाइसेंस नहीं होता है। पर आपको हथियार लाइसेंस की अर्जी के साथ ही गोलियों के लिए भी अर्जी देनी होती है। अगर हथियार लाइसेंस के साथ ही आपको गोलियों की भी परमिशन दे दी जाती है। लेकिन इसके भी कुछ नियम है आइये जानते है –

  • केंद्र सरकार द्वारा एक साल में 200 गोलियों का कोटा रखा गया है।
  • राज्य सरकार अपने हिसाब से कम ज्यादा करती रहती है।
  • एक व्यक्ति एक बार में केवल 100 गोलियाँ ही ले सकता है।

गोलियाँ ख़त्म हो गयी तो !

अगर आपकी गोलिया ख़त्म हो गयी है तो आप अपनी गोलियों का रिकॉर्ड बता कर दोबारा गोलियाँ ले सकते है। आपको अपनी गोलियों का रेकर्ड बताना पड़ता है जैसे अपने खेत में से जानवरो को भगाने के लिए चलाई है, बन्दुक को चेक करने के लिए चलाई आदि। आपके द्वारा दी जानकारी को रिकॉर्ड में रखा जाता है।

लाइसेंस के बाद हथियार कैसे लें ? How to get weapons after license?

लाइसेंस मिलने के बाद आप किसी भी हथियार बेचने वाली जगह पर जा सकते है जो सरकार द्वारा रजिस्टर हो। वंहा पर आपको अपना लाइसेंस दिखाना होता है क्योंकि आपके लाइसेंस पर आपके हथियार के बारे में लिखा होता है। और आप वही हथियार खरीद सकते है।

आपके हथियार और लाइसेंस की पूरी जानकरी दुकानदार द्वारा अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर जाती है। अब आप हथियार को अपने थाने में रजिस्टर करवाएंगे उसके बाद आप हथियार को घर ले जा सकते है।

हथियार रखने की शर्ते क्या है ? What are the conditions for weapon?

हथियार कोई खिलौना तो है नहीं ! यह एक बहुत खतरनाक चीज है इसलिए इसे रखने के लिए कुछ शर्ते है –

  • लाइसेंस वाले हथियार का उपयोग किसी को डराने, धमकाने और रुतबे के लिए नहीं किया जा सकता है।
  • किसी भी ख़ुशी, उत्साह, उल्लास, त्यौहार और शादी ब्याह में नहीं किया जा सकता है।
  • लाइसेंस जिस व्यक्ति को दिया जाता है केवल वही व्यक्ति अपनी आत्मरक्षा में उसे चला सकता है।
  • हथियार के दम पर दादागिरी नहीं की जा सकती है।
  • लाइसेंस वाले हथियार को बेचा नहीं जा सकता है।
  • मनोरंजन के लिए और शिकार के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
  • सरकारी आदेश पर अपने हथियार को पुलिस या Gun Store में जमा करवाना होता है।

ऊपर दी गयी सभी शर्ते आपको माननी पड़ती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपका लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है और हथियार वापस ले लिया जाता है। साथ ही आपको क़ानूनी कार्यवाही का भी सामना करना पड़ना है।

हथियार के गलत इस्तेमाल पर क्या होता है ?

आपको सरकार द्वारा बनायीं सभी शर्तो और कानून को मानना चाहिए। अगर आप अपने हथियार से किसी की जान को खतरे में डालते है तो आपको 2 साल की जेल या 2 लाख का जुर्माना अथवा दोनों भी हो सकते है। इसलिए हमेशा सावधानी बरतें।

हथियार को कँहा कँहा ले जा सकते है ? Where can I take the weapon?

आपको हथियार लाइसेंस एक राज्य के लिए दिया जाता है। आप उस राज्य में कंही भी हथियार ले जा सकते है। परन्तु आप अगर एक राज्य दूसरे राज्य में हथियार ले जाना चाहते है तो आपको परमिशन लेनी होती है।

पुरे भारत में हथियार कैसे ले जा सकते है ? How can we carry weapons all over India?

अगर आप पुरे भारत में हथियार ले जाना चाहते है तो आपको अर्जी देने के समय ही बताना पड़ता है। अधिकतर व्यक्तियो को पुरे भारत के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता है। पर कुछ लोगो को दिया जाता है जैसे – बड़े बिजनेसमैन जिनका व्यवसाय अधिक राज्यों में हो, खिलाडी जिन्हे खेलने के लिए कई राज्यों में जाना होता है।

Arms License से सम्बंधित कुछ प्रश्न। Arms License FAQ

क्या लाइसेंस को ख़ारिज भी कर सकते है ? Can they dismiss the license?

जी हाँ ! सब कुछ सही होने पर भी आपको लाइसेंस देने से मन किया जा सकता है। आप लिखित में ख़ारिज होने का कारण भी ले सकते है। लेकिन अथॉरिटी को ये जनहित में नहीं लगता है तो वो मना भी कर सकते है। लेकिन इसके लिए आप अदालत में अपील भी कर सकते है।

किन व्यक्तियों को आसानी से लाइसेंस मिल जाता है ? Which people get licenses easily?

आसानी से लाइसेंस किसी को नहीं मिलता सभी के लिए प्रक्रिया बराबर होती है। लेकिन फिर बड़े बिजनेसमैन, खिलाडी को थोड़ा आसान होता है।

लाइसेंस को आने में कितना समय लगता है ? How long does the license take to arrive?

कोई तय समय सीमा नहीं है। इसमें एक महीना भी लग सकता है और एक साल या उससे ज्यादा भी लग सकता है।

एक आदमी कितनी बन्दुक रख सकता है ? How many guns can a man hold?

एक आदमी 2 बन्दुक रख सकता है।

क्या हथियार को कंही भी ले जा सकते है ? Can we carry weapons anywhere?

नहीं ! हथियार का समय लाइसेंस एक ज़िला या राज्य का होता है। पुरे भारत के लिए अलग लाइसेंस होता है।

क्या बड़ी बन्दुक जैसे AK47 खरीद सकते है? Can I buy big guns like AK47?

नहीं ! बन्दुक दो तरह की होती है। नॉन प्रोहिबिटेड बोर और प्रोहिबिटेड बोर। केवल नॉन प्रोहिबिटेड बोर वाली बन्दुक का ही लाइसेंस दिया जाता है। जबकि प्रोहिबिटेड बोर वाली बंदूके सेना द्वारा इस्तेमाल की जाती है।

  • नॉन प्रोहिबिटेड बोर बन्दुक
    • 312 बोर राइफल
    • .22 बोर रिवॉल्वर
    • .45 बोर पिस्तौल
  • प्रोहिबिटेड बोर बन्दुक
    • 9mm पिस्तौल
    • .303 बोर राइफल
    • मशीन गन
    • AK47

अगर लाइसेंस वाला व्यक्ति मर जाये तो ? What if the person with the license dies?

उसकी बन्दुक और लाइसेंस को किसी भी थाने, DM के ऑफिस या कमिश्नर के ऑफिस में दिया जा सकता है।

निष्कर्ष – The conclusion

दोस्तों ! आज आपने जाना की बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें? How to Get Arms License? आशा है आपको ये पसंद आएगी। इसी तरह की और नयी नयी जानकारी के लिए पढ़ते रहिये और ईमेल द्वारा सब्सक्राइब भी कर लीजिये यह बिलकुल मुफ्त है।

इन्हे भी पढ़ें –

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।

Jitendra Prajapati Administrator
संस्थापक www.HindiPlus.in
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
follow me

5 thoughts on “बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं और कैसे अप्लाई करें? How to Get Arms License?”

Leave a Comment