दोस्तों ! Google ने एक नयी एप्लीकेशन को लॉन्च किया है। जिसका नाम है। Google Kormo, यह एप्लीकेशन उन सब लोगो को जरूर पसंद आएगी जो नौकरी की तलाश कर रहे है। जी हाँ ! Google Kormo application पर नौकरियों का Update दिया जाता है। अब आप अपने क्षेत्र में आसानी से नौकरी ढूंढ सकते है और अप्लाई भी कर सकते है। अब आपके मन में एक विचार आ रहा होगा की “Google Kormo App क्या है?” कैसे काम करती है वगैरह। तो आइये इन सभी सवालों के जवाब देते है और जानते है की “Google Kormo App क्या है? Monster, Indeed और Naukri.com को टक्कर देगा।“
Google Kormo App क्या है ?
यह एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसमे आप रजिस्टर करने के बाद अपनी मनपसंद नौकरी ढूंढ कर देख सकते है। साथ ही अप्लाई भी कर सकते है। Google Kormo Application में डिजिटल रिज्यूमे का भी विकल्प है। जिसका इस्तेमाल करके आप अपना एक “Digital Resume” भी बना सकते है। इस पर आप अलग अलग लोकेशन और अलग अलग केटेगरी की नौकरी ढूंढ़ सकते है। इस एप्लीकेशन में वेरीफाई एम्प्लायर होते है। साथ ही गूगल का भरोसा भी है। इसलिए आप इस पर आसानी से विश्वास कर सकते है।
Google Kormo Application को 2020 में भारत में शुरू किया गया है। इससे पहले यह 2019 में इंडोनेशिया और 2018 में बांग्लादेश में शुरू किया गया था।
गूगल कोर्मो एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप कुछ ही मिनटों में अपना रजिस्ट्रेशन करके जॉब्स को ढूंढ सकते है और जो आपके लिए सही बैठती है उस पर अप्लाई कर सकते है।
Google Kormo App डाउनलोड कँहा से करें ?
आपको गूगल कोर्मो एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए Play Store पर जाना पड़ेगा। वंहा पर आप सर्च बार में “Google Kormo” लिखेंगे। तो आपके सामने एप्लीकेशन आ जाएगी।
या
आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सीधा प्ले स्टोर पर जाकर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है।
गूगल कोरमो एप्प पर किस तरह की नौकरी है ?
यँहा पर कई तरह की नौकरियाँ मिलती है। जो इस प्रकार है।
- Design (डिज़ाइन)
- Cooking (कुकिंग)
- Administrative Work (एडमिनिस्ट्रेटिव)
- Management (मैनेजमेंट)
- Serve Customers (सर्व कस्टमर)
- Speak to Clients (स्पीक तो क्लाइंट)
- Driving (ड्राइविंग)
- Work with IT (वर्क विथ आईटी)
- Research and Analysis (रिसर्च एंड एनालिसिस)
- Manual Work (मैन्युअल वर्क)
- Machine Operation (मशीन ऑपरेशन)
- Computer/IT Support (कंप्यूटर / आईटी सपोर्ट)
Google Kormo App पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें ?
- सबसे पहले आपको Google Kormo Application को डाउनलोड करना है।
- फिर आपको आपकी Gmail ID को सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपको नीचे दिए विकल्प दिखयी देंगे। इनमे से आपको वो चुनना है। जो आपके लिए सही हो।
- Design
- Cooking
- Administrative Work
- Management
- Serve Customers
- Speak to Clients
- Driving
- Work with IT
- Research and Analysis
- Manual Work
- Machine Operation
- Computer/IT Support
- अब आपको अपनी लोकेशन सेलेक्ट करनी है। जँहा पर आप काम करना चाहता है।
- आपके सामने एक डैशबोर्ड आ जायेगा। यँहा आपको सभी तरह की नौकरी की जानकारी मिल जाएगी। जो विकल्प आपने पहले चुना था उसके अनुसार।
Kormo App पर Digital Resume कैसे बनाएं ?
आजकल कम्पटीशन का दौर है। एक नौकरी के लिए हजारों उम्मीदवार होते है। ऐसे में अपने आप को सभी से अच्छा दिखाना होता है। उसके लिए आपको अपनी प्रोफाइल को थोड़ा अच्छा बनाना होगा। ताकि कोई जब आपकी प्रोफाइल को देखे तो उसे थोड़ा अच्छा लगे। उसके लिए आपको –
डैशबोर्ड में से सबसे ऊपर “Your Profile” को सेलेक्ट करना है।
Upload Resume
अगर आपने पहले से अपना एक रिज्यूमे बनाया है, तो उसे यंहा से अपलोड कर सकते।
Work Experience
अगर आपको कोई भी काम का अनुभव है तो आप उसे यँहा जरूर डालें। यह आपके सेलेक्शन को अधिक बढ़ावा देता है। यँहा आपको कुछ जानकारी भरनी है जैसे –
- Position – पद का नाम
- Where did you work? – आप कँहा काम करते थे ?
- Start Date – काम कब शुरू किया था ?
- I currently work here – क्या अभी वँहा काम कर रहे है ?
- End Date – काम छोड़ने की तारीख
- What did you do? – वँहा तुम्हें क्या काम किया ?
Education
अब यँहा पर आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में डालेंगे।
- School name – स्कूल का नाम
- Education Level – शिक्षा स्तर जैसे – डिप्लोमा, सर्टिफिकट, स्कूल, बैचलर, मास्टर, आदि
- Start Date – प्रारंभ दिनांक
- End Date – अंतिम तिथि
- What did you Learn? – आपने क्या सीखा?
References
अगर आप अपने रिज्यूमे में किसी का रेफेरेंस देना चाहते है। तो आप उसे भी दे सकते है। उसके लिए आपको ये सभी जानकारी देनी होंगी।
- Full Name – पूरा नाम डालें जिसका रेफेरेंस देना है।
- Relationship Type – वर्क रेफेरेंस, एजुकेशन रेफेरेंस, पर्सनल रेफेरेंस
- Current Company – कंपनी का नाम
- Position – पद का नाम
- Phone Number – फ़ोन नंबर डालें
- Email – ईमेल आईडी डालें
- Description – विवरण
Language
यँहा से आपको भाषा का चुनाव करना है।
Your Interests
इस जगह से आप उन स्किल को चुनेंगे जिसमे आपको काम करना है। या जिसको आपको काम करने का अनुभव हो। जैसे – मैनेजमेंट, आईटी, कंप्यूटर आदि।
Google Kormo App से कैसे जॉब अप्लाई करें ?
आपके डैशबोर्ड पर आपको कई तरह की नौकरियाँ दिखाई देंगी। ये सभी नौकरियाँ वही होंगी जो स्किल आपने सेलेक्ट की होगी। इनमे से जो भी आपको सही लगती है उस पर क्लीक करें। वह खुल जाएगी।
अब यँहा आपको यह नौकरी के बारे में सभी जानकारी दी गयी होगी। लोकेशन, सैलरी, कंपनी का नाम, जॉब टाइटल, आदि। आप सभी कुछ ध्यान से पढ़े। फिर नीचे एक बटन पर “Apply” लिखा होगा। उसे क्लिक करना है।
फिर एक नोटिफिकेशन के जरिये आपसे कन्फर्म किया जायेगा की आप अप्लाई करना चाहते है। तो आपको “Apply” पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म आ जायेगा।
नाम, लिंग, लोकेशन और नंबर को आप भरेंगे। उसके बाद नीचे “Confirm and Apply” पर क्लिक करेँगे। बस हो गया अप्लाई।
अन्य जानकारी
भाषा को कैसे बदलें ?
सबसे पहले “Your Profile” को चुने। उसके बाद ऊपर दाई तरफ (Right Side) Setting के निशान पर क्लिक करें। सबसे ऊपर आपको भाषा का विकल्प है। उसे चुने। अब आप अपनी मनपसंद भाषा को चुन सकते है। जैसे हिंदी, इंग्लिश, गुजराति, मराठी, बांग्ला आदि।
भारत से बहार की नौकरी को ढूंढना?
- सबसे पहले “Your Profile” को चुने।
- ऊपर दाई तरफ (Right Side) Setting के निशान पर क्लिक करें
- दूसरा विकल्प देश को सेलेक्ट करने के लिए है।
- अभी केवल 3 देश है। इंडोनेशिया, बांग्लादेश और भारत।
अकाउंट को “Delete” कैसे करें ?
पहले “Your Profile” को चुने। उसके बाद ऊपर दाई तरफ (Right Side) Setting के निशान पर क्लिक करें। यँहा सबसे अंतिम विकल्प अकॉउंट को डिलीट करने के लिए है।
सहायता या फीडबैक देने के लिए।
सबसे पहले “Your Profile” को चुने। उसके बाद ऊपर दाई तरफ (Right Side) Setting के निशान पर क्लिक करें। अब यँहा 6वे नंबर पर “Help & Feedback” पर क्लिक कर सकते है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज हमने आपको, हमारे आज के विषय “Google Kormo App क्या है? Monster, Indeed और Naukri.com को टक्कर देगा।” पर पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आया होगा।
इन्हे पढ़ें –
Banned Books In India. वो किताबें जिन्हें पढ़ना तो दूर, भारत में ला भी नहीं सकते।
- Top 5 website for Earn Money Online. वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए?
- 5 Free Google Apps for Earning. कैसे कमाएं गूगल से पैसा ?
- MSME full form in Hindi. एमएसएमई फुल फॉर्म हिंदी में क्या होती है?
- 11 Best Hindi Book, पढ़ने से बदल जाएगी जिंदगी। मरने से पहले जरूर पढ़े।
- Best Peanut Butter In India. 1 दिन में कितना पीनट बटर खाना चाहिए?
आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।
Google Public Card Kya Hai
computer on hote lega aapka naam
Google Kormo Job App Kya Hai