दोस्तों कोरोना की वजह से दिल्ली मेट्रो 22 मार्च 2020 से बंद पड़ी हुई है। अब मैट्रो को दोबारा चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। लेकिन मेट्रो अब #GoCashlessGoContactless को अपनाएगा। इसके लिए अब कार्ड में ऑटोमैटिक रिचार्ज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आपको “Autope App” डाउनलोड करके कार्ड को लिंक करना होगा। तो आज हम जानेंगे “ऑटोपे एप्प क्या है? कैसे Autope App पर रजिस्ट्रेशन करें? सभी जानकारी“
दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड क्या है?
आप जब दिल्ली मेट्रो में सफर करते है तो आपके पास किराया देने के दो विकल्प होते है। पहला होता है टिकट/टॉकेन के रूप में और दूसरा होता है स्मार्ट कार्ड के रूप में।
टिकट या टॉकेन को आप टॉकेन काउंटर से पैसे देकर ले सकते है और अपनी यात्रा शुरू कर सकते है। यात्रा की समाप्ति पर टॉकेन को वापस करना होता है। टॉकेन को वापस न करना एक दण्डनीय अपराध है।
दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड एक कार्ड के रूप में आपको दे दिया जाता है। जिसे आप अपने पास रख सकते है। आप उसे रिचार्ज करवा कर यात्रा कर सकते है। इसके लिए आपको हर बार टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता है। साथ ही आप प्रत्येक यात्रा पर 10% की छूट भी प्राप्त करते है।
दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड कैसे काम करता है?
स्मार्ट कार्ड एक प्लास्टिक कार्ड के रूप में होता है। जैसे बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड होते है। दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड में एक छोटी सी मैगनेटिक चिप लगी होती है। जिसमे कार्ड की जानकारी को स्टोर किया जाता है। इसमें कार्ड नंबर भी स्टोर होता है। जब आप कार्ड को रिचार्ज करते है तो DMRC के कंप्यूटर बता दिया जाता है की इस कार्ड नंबर पर इतनी राशि का रिचार्ज हो चूका है।
जब हम यात्रा समाप्त करके AFC गेट पर कार्ड को लगाते है तो कंप्यूटर को कार्ड नंबर से जानकारी पहुँच जाती है और कंप्यूटर यात्रा की गणना करके किराया काट लेता है।
Autope App क्या है?
ऑटोपे पेमेंट सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड, एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। एक कंपनी ने ही ऑटोपे एप्लीकेशन को बनाया है। यह कंपनी पेमेंट्स, माइक्रो फाइनेंस, टेलीकॉम और ERP पर काम करती है। इनका उद्देश्य है डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना।
ऑटोपे एप्लीकेशन डिजिटल पेमेंट के लिए बनायीं गयी है। जैसे फ़ोन का बिल, फ़ोन रिचार्ज, DTH रिचार्ज, पानी का बिल, बिजली का बिल, गैस का बिल, इंटरनेट का बिल आदि।
Autope App डाउनलोड लिंक।
आप नीचे दिए बटन पर क्लिक करके ऑटोपे एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है। या आप प्ले स्टोर पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते है।
आज का विषय – ऑटोपे एप्प क्या है? कैसे Autope App पर रजिस्ट्रेशन करें? सभी जानकारी
ऑटोपे एप्प (Autope Application) पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें है?
- सबसे पहले एप्लीकेशन को डाउनलोड करके शुरू करेंगे। इसमें आपको नाम, ईमेल और फ़ोन नंबर डालने है। आपको यंहा वही नाम डालना है जो आपके पैन कार्ड में है।
2. इसके बाद आपको पैन नंबर, नाम, DOB और पता डालने के बाद वेरीफाई पर क्लीक करना है। फिर 4 अंको का PIN डालना है। उसके बाद login पर क्लिक करना है।
3. अब आपको अपने फ़ोन की चार परमिशन देनी होगी।
4. अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चूका है। आपके सामने Autope एप्लीकेशन का डैशबोर्ड आ जायेगा।
5. अब आपको “DMRC” पर क्लिक करना है। आपके सामने एक सन्देश खुल जायेगा। इसे पूरा ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े। उसके बाद Proceed पर क्लिक करे।
6. यँहा पर आपको अपना पता डालना है।
7. इसके बाद आप उस पेमेंट मोड़ को सेलेक्ट करे जिससे आप पेमेंट करना चाहते है।
8. यँहा आप अपना बैंक अकाउंट नंबर और बैंक का नाम डालें।
9. यँहा नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड कुछ भी चुन सकते है।
10. यंहा पर अपने कार्ड की डिटेल्स भरनी होगी और proceed पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
11. अब दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से पढ़े और आगे बढ़े।
12. अब आपके फ़ोन पर एक OTP आएगा उसे यँहा पर डाल कर। Submit पर क्लिक करेंगे।
13. सब कुछ सही होने पर आपको “eMandate Authorisation Successful” दिखायेगा।
Autope App का इस्तेमाल करने से क्या फ़ायदा होगा ?
इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के कुछ फायदे है भी। आइये उन्हें देखते है। ऑटोपे वेबसाइट के अनुसार –
- आपको हर बार 5% की छूट दी जाएगी। जब भी कार्ड टॉप-अप होगा।
- अगर आप कार्ड को आर्डर करते है तो आप कोई डिलीवरी चार्ज नहीं देना है।
- आप अपने कार्ड पर अपना फोटो और नाम भी छापवा सकते है। इसके आपको अलग से 150 रूपये देने होंगे।
- जब भी कार्ड में 100 रुपये बेचेंगे, तो अपने आप कार्ड को 200 रूपये से रिचार्ज कर दिया जायेगा।
- बार बार रिचार्ज करने की चिंता ख़त्म।
निष्कर्ष
दोस्तों आज का हमारा विषय था “ऑटोपे एप्प क्या है? कैसे Autope App पर रजिस्ट्रेशन करें? सभी जानकारी“. हमने इसके बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आयी होगी।
इन्हे पढ़ें –
- Cool gadgets under 500 to 1000. कमाल के गैजेट्स, आज ही आर्डर करें।
- World Blood Donor Day : विश्व रक्तदाता दिवस/रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है ?
- 18 Best Jobs for Females in India. (महिलाओं के लिए स्पेशल आर्टिकल)
- Banned Books In India. वो किताबें जिन्हें पढ़ना तो दूर, भारत में ला भी नहीं सकते।
- कोरोना टीकाकरण (कोरोना वैक्सीन) के सम्बंध में सभी सवाल और जवाब
आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।