18 Best Jobs for Females in India. (महिलाओं के लिए स्पेशल आर्टिकल)

दोस्तों, बीते कुछ सालों में महिलाओं ने लगभग सभी क्षेत्रों में काम करके अपना नाम बनाया है। लेकिन अभी भी समाज में बहुत महिलाएं ऐसी है जिन्हे यह नहीं पता की उन्हें किस क्षेत्र में नौकरी करनी चाहिए। तो आज का हमारा विषय है “18 Best Jobs for Females in India. (महिलाओं के लिए स्पेशल आर्टिकल)“. तो आइये जानते है इसके बारे में।

आज का विषय – 18 Best Jobs for Females in India.

महिलाओं को जॉब क्यों करनी चाहिए ?

आइए सबसे पहले जानते हैं कि महिलाओं को नौकरी क्यों करनी चाहिए ? नीचे कुछ बिंदु दिए गए हैं जिन्हें पढ़कर आप समझ जाएंगे कि महिलाओं को नौकरी क्यों करनी चाहिए ?

1. बच्चों की मजबूत परवरिश

बच्चों के एक मजबूत भविष्य और अच्छी परवरिश के लिए महिलाएं काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं। इसलिए अगर महिलाएं एक अच्छी नौकरी करती हैं, तो बच्चों पर भी इसका एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और बाहर के माहौल को जांचने परखने के बाद महिलाएं अपने बच्चों की परवरिश एक बेहतर ढंग से कर सकती हैं ताकि आने वाले समय में उनके बच्चे घर के अंदर और बाहर दोनों तरह के माहौल को समझ सके और उनका सामना कर सके।

2. अपने उद्देश्य को पाने के लिए

सभी व्यक्तियों का जीवन में एक ना एक उद्देश्य जरूर होता है। और अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। नौकरी करने से इंसान के अंदर कुछ बदलाव आते हैं जैसे – समय का महत्व समझना, सामाजिक और बौद्धिक स्तर का बढ़ना आदि। यह सभी बिंदु हमारे उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए नौकरी करना एक अच्छा विकल्प है।

3. समय का सही महत्व

हम सभी को अपने जीवन में समय कोई विशेष महत्व देना चाहिए क्योंकि एक बार जो समय बीत गया वह समय दोबारा वापस नहीं आता। जब हम नौकरी करते हैं, तो हम धीरे-धीरे अपने आप समय को महत्व देना शुरू कर देते हैं।

4. समाज में बराबरी

जब हम एक अच्छी नौकरी करते हैं, तो अपनी सभी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करते हैं, साथ ही अपने परिवार की भी आर्थिक स्थिति को सहारा देते हैं। इन सभी कार्यों के अलावा समाज भी हमें एक अच्छी नज़र से देखता है। हमारे कार्य को देख कर समाज के अन्य वर्ग भी हमारी तरह बनना चाहते हैं और हमारी तरह काम करना चाहते हैं। इसलिए नौकरी एक अच्छा विकल्प है समाज में एक अच्छी और सम्मानजनक जगह बनाने का।

महिलाओं को जॉब करने के क्या फायदे हो सकते है ?

1. परिवार की आर्थिक मदद

महिलाओं के नौकरी करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति और ज्यादा मजबूत होती है और अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए बाहरी मदद की आवश्यकता नहीं रहती।

2. ख़ुशी और संतुष्ट रहना

महिलाओं के नौकरी करने पर उनको एक खुशी और संतुष्टि मिलती है। क्योंकि उनके मन में एक आत्मविश्वास बढ़ता है, कि अब हम किसी पर भी आश्रित नहीं है। अपनी छोटी और बड़ी जरूरतों को हम खुद पूरा कर सकते हैं।

3. बच्चों के लिए रोल मॉडल

जब कोई महिला एक अच्छी नौकरी करती है। तो वह धीरे-धीरे अपने बच्चों के लिए एक रोल मॉडल बन जाती है। क्योंकि बच्चे अपनी मां से ही सीखते हैं, की किस तरह से हमें अपनी नौकरी और अपने घरेलू कार्य को पूरा करना है। और एक महिला के लिए यह एक बड़े गर्व की बात है, कि वह अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल है।

18 Best Jobs for Females in India.

1. Beautician and Makeup Artist (ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट)

ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट यह कभी ना खत्म होने वाला एक कार्य है। सजना-सवारना प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा लगता है। पूरी दुनिया में हर महीने अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा सजना-सवरने में खर्च किया जाता है। अगर आपकी रूचि इस क्षेत्र में है तो आपको अवश्य ही यंहा कदम बढ़ाना चाहिए।

आप इस क्षेत्र में कार्य को सीखकर अलग अलग तरह से पैसे कमा सकते है जैसे :-

  • आप अपना खुद का स्टूडियो शुरू कर सकते हैं।
  • किसी भी मशहूर कलाकार के साथ काम कर सकते हैं।
  • अपना खुद का YouTube चैनल बना सकते है।
  • आप मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ सकती हैं।

2. Journalism (पत्रकारिता)

पत्रकारिता एक सम्मानजनक कार्य है। इसमें आपको अपने आस पास हो रहे गलत कार्यों को सही करने का मौका मिलता है। पत्रकारिता में रहकर आप एक अच्छी कमाई भी कर सकते है। पत्रकारिता में रहकर आप अपनी एक अलग पहचान भी बना सकते है। पत्रकारिता महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है।

आप नीचे दिए बिन्दुओ पर विशेषता प्राप्त कर सकते है –

  • रिपोर्टर
  • कॉपीराइटर
  • उप-संपादक
  • अनुसंधान विश्लेषक
  • लेखक
  • कंटेंट लेखक

न्यूज़ रिपोर्टर कैसे बनते है इसके लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते है – Click Here

3. Entertainment Industry (मनोरंजन उद्योग)

Entertainment Industry एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। यंहा काफी लोगो ने अपना नाम कमाया कमाया है। अगर आपके अंदर Entertainment Industry से जुड़ा कोई टेलेंट है तो आपको जरूर इस बारे में सोचना चाहिए। यंहा कमाई के साथ साथ शौहरत भी हासिल होती है।

आप नीचे दिए क्षेत्र में से किसी को चुन सकते है।

  • Female model (महिला मॉडल)
  • Anchor (ऐंकर)
  • Stylist (स्टाइलिस्ट)
  • Cinematographer (छायाकार)
  • Actress (अभिनेत्री)
  • Singing (गायन)
  • Videography (वीडियोग्राफी)
  • Choreographer (कोरियोग्राफर)

4. Teaching (शिक्षण)

शिक्षण का क्षेत्र महिलाओँ के लिए एक सबसे अच्छा क्षेत्र मन जाता है। हमारा समाज शिक्षक को एक सम्मानजनक नज़रों से देखता है। क्योंकि एक शिक्षक ही हमारे आने वाले समाज को तैयार करता है। शिक्षा का क्षेत्र एक अच्छी कमाई के साथ साथ समाज में गौरव भी प्रदान करता है।

आप नीचे दिए क्षेत्र में से किसी को चुन सकते है।

  • Primary Teacher
  • Junior Teacher
  • High School Teacher
  • TGT Teacher
  • PGT Teacher
  • Assistant Professor
  • Professor

5. Banking & Insurance (बैंकिंग और बीमा)

अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है। आप पब्लिक डीलिंग रूचि रखती है, तो आपको बैंकिंग और इंस्युरेन्स के बारे में जरूर सोचना चाहिए। बैंकिंग के क्षेत्र में आपको अपने काम के साथ रोजाना नए नए अनुभव प्राप्त होते है। क्योंकि आपको रोजाना तरह तरह के ग्राहकों के साथ डीलिंग करनी होती है। यह एक रोचक नौकरी है।

बैंकिंग और बीमा के क्षेत्र में आपको नीचे दी गयी नौकरी करने का मौका मिलता है :-

  • Financial Analyst
  • Chartered Accountant
  • Relationship Manager
  • Customer Services Executive
  • Capital Market Trader/Broker

आज का विषय – 18 Best Jobs for Females in India.

6. Digital Marketing (डिजिटल मार्केटिंग)

आज के समय सभी कुछ डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है। डिजिटल मार्केटिंग भी इसका एक हिस्सा है। पहले मार्केटिंग ऑफलाइन की जाती थी जैसे Door to Door, अख़बार, मैगजीन आदि। लेकिन अब ये सभी पुराने हो चुके है। अब मार्केटिंग ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। जैसे फेसबुक पर, यूट्यूब पर, इंस्टाग्राम पर आदि।

लेकिन डिजिटल मार्केटिंग बहार से आसान लगता है लेकिन यह काफी विस्तृत है। आप इसके एक्सपर्ट बनकर काफी अच्छी आमदनी कर सकते है। डिजिटल मार्केटिंग का भविष्य काफी उज्ज्वल है। अगर आपकी रूचि मार्केटिंग के क्षेत्र में है, तो आप डिजिटल मार्केटिंग में जा सकते है।

7. Website & Software Development (वेबसाइट और सॉफ्टवेयर)

आने वाला समय अधिकतम सॉफ्टवेयर पर ही निर्भर रहेगा। धीरे धीरे सभी कार्यो में तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है, और तकनीक को चलाने के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आपकी रूचि तकनीकी के क्षेत्र में है, तो आप वेबसाइट और सॉफ्टवेयर में जा सकते है। तकनीक में आपको कई तरह के अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न तरह की जानकारी मिलती है। जैसे जैसे आप अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बनते है, वैसे ही आपकी आमदनी भी बढ़ती जाती है।

आप नीचे दिए विभिन्न क्षेत्रों में जा सकते है :-

  • Coding
  • Cyber Security
  • Data Science
  • Machine Learning
  • Robotics and AI
  • Website Development

8. Cabin Crew and Hospitality (केबिन क्रू और आतिथ्य)

अगर आपको देश विदेशों में घूमने का शौक है तो केबिन क्रू और आतिथ्य की नौकरी आपके लिए ठीक हो सकती है। क्योंकि इसमें आपको अपनी नौकरी के साथ साथ देश विदेश घूमने का मौका मिलता है। अधिकतर एयरलाइन कंपनी केबिन क्रू के लिए महिलाओं को प्राथमिकता देती है।

आपको केबिन क्रू की नौकरी के लिए अपनी कम्युनिकेशन स्किल को काफी अच्छे स्तर पर लाना होगा। क्योंकि इस नौकरी में आपको अलग अलग लोगो के बात करनी होती है। इसके साथ ही आपकी हॉस्पिटैलिटी स्किल भी अच्छी होनी चाहिए।

9. Medical Practitioner (चिकित्सक)

चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप मन जाता है। यह नौकरी काम के साथ साथ सेवा भी है। चिकित्सक की नौकरी में हजारों लाखों लोगो का भरोसा जुड़ा होता है।

महिला चिकित्सक पुरुषों के मुक़ाबले काफ़ी सवेंदनशील होती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है, की महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा दया भाव रहता है। डॉक्टर को समाज में आदर की दृष्टि से देखा जाता है।

आप अपनी पढ़ाई पूरी करके किसी भी छोटे या बड़े क्लिनिक में काम सकते है। साथ ही आप सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में भी काम कर सकते है। इसके अलावा आप कुछ सालों का अनुभव प्राप्त करके अपना खुद का क्लिनिक भी शुरू कर सकते है।

10. Human Resource

अगर आपके अंदर सामने वाले व्यक्ति के भीतर की कला, सच्चाई और गुणवत्ता जानने का हुनर है तो आपको Human Resource में जाना चाहिए। इसके लिए आपके एक अच्छा कम्युनिकेशन स्किल होना चाहिए।

आपको अगर के बड़े लेवल की कंपनी के साथ काम करना है तो आपके पास master’s degree in human resource management होना चाहिए। अगर आप ग्रेजुएट भी है तो भी आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। आजकर कई तरह के सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध है, जंहा आप अपनी स्किल्स को और ज्यादा अच्छा कर सकते है।

आज का विषय – 18 Best Jobs for Females in India.

11. Yoga or Fitness Trainer (योग और फिटनेस ट्रेनर)

जिस तरह से हमारे चरो तरफ प्रदुषण बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह से हम सभी अस्वस्थ हो रहे है। अस्वस्थ होने पर हम सभी अपने शरीर के प्रति काफी जागरूक होने लगते है, और स्वस्थ होने के विकल्प ढूंढने लगते है। और फिर हमे जरुरत पड़ती है एक योग और फिटनेस ट्रेनर की।

योग और फिटनेस ट्रेनर की जरुरत दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी काफी उथल पुथल हो चुकी है। इसलिए यह एक अच्छा क्षेत्र है काम करने के लिए। यंहा आप अपने काम के साथ पैसा तो कमाते ही है, साथ ही आप खुद भी तंदरुस्त रहते है।

आप इस क्षेत्र में नीचे दिए प्रोफाइल पर काम कर सकते है :-

  • फिटनेस ट्रेनर
  • योग प्रशिक्षक
  • आहार विशेषज्ञ
  • पोषण विशेषज्ञ
  • नैदानिक पोषण विशेषज्ञ आदि।

12. Fashion Designing (फैशन डिजाइनिंग)

फैशन डिजाइनिंग कभी न ख़त्म होना वाला के काम है। अगर डिजाइनिंग की कला है, तो यह क्षेत्र आपके लिए ही है। फैशन डिजाइनिंग कई तरह की होती है, जैसे ज्वैलरी डिजाइनिंग, कपड़ो की डिजाइनिंग आदि।

फैशन डिजाइनिंग में आप थोड़ा अनुभव लेकर आपने खुद का बिज़नेस भी शुरू कर सकते है। जैसे जैसे आप अपने ग्राहकों को उनकी पसंद की सर्विस देना शुरू करेंगे, वैसे ही आपके बिज़नेस का नाम बढ़ना शुरू हो जायेगा। इसमें आपको थोड़ा समय जरूर लग सकता है। लेकिन आप अपना नाम जरूर बना सकते है।

13. Law (वकील)

भारत में महिला वकील काफी कम संख्या में है। लेकिन भारत की महिला वकील अपने क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इंदु मल्होत्रा और आर भानुमति माननीय सुप्रीम कोर्ट में बटौर जज के रूप काम करती है।

अगर भारत में महिला वकील का अनुपात देखे तो यह काफी कम है। पुरुषों के मुक़ाबले केवल 27% महिला है। इसलिए अगर आपकी रूचि वक़ालत में है तो यह भी एक अच्छा विकल्प है।

आप वक़ालत में अच्छा काम करके काफी आगे तक बढ़ सकती है। नाम के साथ साथ पैसा और शोहरत भी कमाने का मौका मिलता है। हमारे समाज को एक अच्छे रास्ते पर लाने का, बहुत बड़ा जिम्मा वकील पर भी होता है। इसलिए आप वक़ालत के क्षेत्र में रहकर यह फ़र्ज़ निभा सकते है।

14. Accounting (लेखांकन)

लेखांकन के लिए आपके पास एकाउंट्स और बुककीपिंग की जानकारी होनी चाहिए। अगर एकाउंट्स और बुककीपिंग में आपकी रूचि है तो आप लेखांकन के क्षेत्र में जा सकते है।

अगर आप B.Com, CA, MBA in Finance करते है, तो आप इस लेखांकन में काफी अच्छा कर सकते है। इसके साथ ही आपको Excel, Tally, GST, Income Tax Return आदि की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

आप लेखांकन में नौकरी भी कर सकते है, साथ ही Freelancing के जरिये भी काम किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो अपना खुद का ऑफिस भी शुरू कर सकते है। लेकिन ऑफिस शुरू करने के लिए आपके कुछ क्लाइंट होने चाहिए, ताकि ऑफिस सुचारु रूप से चलता रहे।

15. Online or Freelancing (ऑनलाइन या फ्रीलांसिंग)

अगर आपको किसी ऑफिस में जाना अच्छा नहीं लगता, या आपको रोजाना जाना और काम करना पसंद नहीं है तो ऑनलाइन या फ्रीलांसिंग भी काम कर सकते है। इसके लिए सैकड़ो वेबसाइट है जँहा आप मनपसंद काम ढूंढ़ सकते है।

Fiverr, Freelancer जैसी वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी एक प्रोफाइल बनानी होगी। जँहा पर आपको अपने काम और अनुभव के बारे में जानकारी देनी होती है। उसके बाद काम मिलना शुरू हो जाता है। जिसे आप अपने घर से ही कर सकते है।

आज का विषय – 18 Best Jobs for Females in India.

16. Blogger (ब्लॉगर)

अगर आपको नयी नयी जानकारी पढ़ने और लिखने का शौक है, तो आप ब्लॉग्गिंग में अपना करियर बना सकती है। ब्लॉग्गिंग को आप घर से ही शुरू कर सकती है। इसके लिए आपको थोड़ी ही लिखने की प्रैक्टिस करनी होगी। जिसे आप Google और Youtube की सहायता से आसानी से सीख सकती है।

जो अभी आप पढ़ रहे है, वो ब्लॉगिंग ही है। इसमें आपको अपनी एक ब्लॉग साइट बनानी होती है। जिस पर आप किसी भी तरह की जानकारी दे सकते है। जैसे – स्वास्थ्य, योग, मेकअप आदि।

17. YouTuber

जो भी लोग वीडियो बनाने में शौक रखते है, उनके लिए Youtube एक काफ़ी अच्छा प्लेटफार्म है। आप यँहा अपने शौक को पूरा करते हुए काफी अच्छे पैसे कमाने के साथ, अपना नाम भी बना सकते है। यूट्यूब शुरू करने के लिए आपके पास एक कैमरा, वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और इंटरनेट की जरुरत होती है।

ऐसा जरुरी नहीं है की आपके पास एक महँगा कैमरा होना चाहिए। आजकल स्मार्ट फ़ोन के कैमरा भी काफी अच्छे है। आप उन से भी एक अच्छी वीडियो बना सकते है। इसके अलावा मार्किट काफी फ्री वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध है।

18. Indian Air Force (भारतीय वायु सेना)

भारतीय वायु सेना में नौकरी करना अपने आप में एक गर्व की बात है। भारतीय वायु सेना की नौकरी एक सर्वोत्तम नौकरी में आती है। जिसमे आपको अपने भारत की सेवा करना का मौका मिलता है। अगर आपके अंदर भारतीय रक्षा तंत्र के अंदर कार्य करने का जज्बा है, आपको भारतीय वायु सेना में जरूर कोशिश करनी चाहिए।

भारतीय वायु सेना में चयन थोड़ा कठिन होता है। लेकिन अगर आपके अंदर लगन, मेहनत, हुनर और जज्बा है तो यह जॉब आपके लिए ही है। इसके अलावा आपको कुछ और नहीं सोचना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज का हमारा विषय था 18 Best Jobs for Females in India. हमने इस विषय पर आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आयी होगी।

इन्हे पढ़ें –

Banned Books In India. वो किताबें जिन्हें पढ़ना तो दूर, भारत में ला भी नहीं सकते।

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।

Jitendra Prajapati Administrator
संस्थापक www.HindiPlus.in
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
follow me

Leave a Comment