11 Top Indian Streaming Services Like Netflix, जानिए!

11 Top Indian Streaming Services Like Netflix

आज कुछ साल पहले की बात करे तो मनोरंजन के लिए सबसे बेहतर साधन टेलीविज़न हो होता था। सभी लोग अपने ऑफिस से आने के बाद अपना मनोरंजन टेलीविजन देखकर ही करते थे। फिर धीरे धीरे इंटरनेट ने हमारी जिंदगी में अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया पर इस समय भी भी इंटरनेट ऑफिस और सरकारी संस्था में कुछ उपयोगी काम के लिए किया जाता था। लेकिन उसके बाद जमाना आया स्मार्ट डिवाइस का और इंटरनेट ने हमारी ज़िन्दगी में मनोरंजन का भी रूप लेना शुरू कर दिया और अब जमाना है OTT का। 
.
जब इंटरनेट पर ज्यादा लोगो ने जुड़ना शुरू किया तो इंटरनेट पर OTT/Internet Streaming का जन्म शुरू हुआ और इसी के साथ Netflix ने अपना बिज़नेस शुरू किया, Netflix एक बहुत ही लोकप्रिय Online Streaming Service है जिसे लोग काफी पसंद करते है क्योंकि इसमें बेहतर सामग्री, विशेष शो और फिल्में हैं जो लोगो का अधिक मनोरंजन करती है। लेकिन इसके साथ ही आज के समय बहुत सारे ऐसे और भी Platform आ चुके है जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते है। जैसे Amazon Prime Video, Hotstar, ZEE5, Voot, Eros Now आदि,
 

तो चलिए आइये जानते है की आज समय Top Indian Streaming Services कौन कौन सी है:-

 

1. ALT Balaji

ALT बालाजी एक विज्ञापन-रहित सेवा है, जो फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक उत्पाद है। ALT Balaji के लिए प्रतिवर्ष कुछ भुगतान  करना पड़ता है। इनके पास कुछ ऐसे मनोरंजन सामग्री है जो केवल वयस्कों (18+ ग्राहक ) के लिए ही बनाये गए है।  इसके ALT Balaji ने साफ किया है की वो समाज में एक बदलाव लाना चाहते है जिसने पुरानी सोच को अभी भी जिन्दा रखा है और यह बनाने के लिए उनका एकमात्र यही मकसद है ताकि समाज में एक नयी सोच का आरम्भ हो सके। 
 
इसके अलावा यह हिंदी, बंगाली, तमिल और गुजराती में 32 मूल शो प्रदान करता है, इनके कुछ प्रमुख शो है जो काफी हिट है जैस  – गन्दी बात, कोड़ M और Bose: Dead/Alive.
 
  • कीमत : 100 रूपए और 300 रूपए प्रीमियम के लिए  
  • वैधता : 90 दिनों के लिए और प्रीमियम 1 साल के लिए। 
  • Free Trial : – 

2. Amazon Prime Video

इसकी शुरुआत  भारत में  सन 2016 में हुई थी। Amazon Prime Video ने काफी तेजी से अपने ग्राहकों को अपनी और खिंचा है यह भारत के साथ साथ अन्य 16 देशो में ग्राहकों का पूरा मनोरंजन कर रहा है. भारतीय लोग पैसो के बचत के मामलेे में आगे रहते है और Amazon ने इसको ध्यान में रखा ओर कीमत कम रखी। अच्छी सामग्री ओर कम कीमत होने कारण लोगो ने इसे काफी पसंद किया है। 
 
एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अपने खाली समय का 93% Online Video देखने में बिताते है। वे ना केवल English ओर हिंदी भाषा के कार्यक्रम देख रहे है बल्कि स्थानीय भाषा में भी देखते है। Amazon Prime Video अपने प्रोग्राम हिंदी, English के साथ अन्य कई भाषा में भी देखने का विकल्प देता है।
 
  • कीमत : 129 रूपए और 999 रूपए  
  • वैधता : 1 महीना और 1 साल 
  • Free Trial : Yes, 30 दिनों के लिए 
 

3. Hotstar

 

Hotstar एक Star नेटवर्क उत्पाद है। यह 2015 में Launch हुआ था। Hotstar ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है।  यह Launch होने के बाद 40 दिनों के अंदर 10 मिलियन डाउनलोड पार कर चुका था। Hotstar App दुनिया एक ही App जो खेलों का सीधा प्रसारण, फ़िल्म प्रीमियर, प्रसिद्ध फिल्में ओर कार्यक्रम एक ही मंच पर दिखाते है। Hotstar App ने दुनिया की 3 बढ़ी मनोरंजन कंपनी Fox, HBO ओर Disney के साथ साझेदारी की है।
 
इनके पास 8 भाषाओ में लगभग 1,00,000 घंटे के बराबर video कार्यक्रम जैसे फुटबॉल, कब्बडी, F1, टेनिस के साथ दुनिया का सबसे बड़ा खेल collection है जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। अगर आपको IPL ओर इंग्लिश प्रीमियर लीग देखना पसंद है तो Hotstar आपके लिए ही है। यह अपने ग्राहकों को एक सुविधा ओर देता है जिसमे हम अपनी सविधा अनुसार Playlist बना सकते है। आप इस पर अंतरास्ट्रीय प्रसिद्ध कार्यक्रम Game of Thrones भी देख सकते है। इस कार्यक्रम को हॉटस्टार आधिकारिक रूप से प्रसारण करते है। अमेरिका में प्रसारण के कुछ घंटे बाद ही इसे भारत में भी प्रसारित किया जाता है।
 
  • कीमत : 199  रूपए से शुरू   
  • वैधता : 1 महीना
  • Free Trial : Yes, 7  दिनों के लिए 

4. ZEE5

 

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ लिमिटेड ( ZEEL) ने अपना एक OTT/ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू की है जिसका नाम है ZEE5। इनके पास 12 भाषाओ में करीब 1 लाख घण्टो की प्रसारण सामग्री है जिसमे English और हिंदी के साथ बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, ओड़िया, भोजपुरी, गुजराती ओर पंजाबी भाषा शामिल है। 
 
Zee5 के पास भारतीय भाषाओं के अलावा विदेशी भाषाओं के भी कार्यक्रम है जिनमे तुर्की, कोरियाई ओर स्पेनिश के कार्यक्रम है जिन्हें भारत में हिंदी प्रसारित किया जाता है।
 
ZEEL अपने प्लेटफार्म Zee5 पर 90 लाइव TV चैनल भी देता है। जिसमे फिल्मे, समाचार, सीरियल, बच्चों के कार्यक्रम आदि चैनल है। Zee5 के अंदर आपको Ditto Tv ( इसे लाइव TV के लिए इस्तेमाल किया जाता है), Ozee ( इसे Live Streaming के लिए इस्तेमाल किया जाता है) औऱ Zee5 अपनी सामग्री (Original) का समावेश है।
 
  • कीमत : 1299  रूपए और 999 रूपए  
  • वैधता : 1 महीना और 1 साल 
  • Free Trial : –

5. Voot

Voot एक Video on Demand प्लेटफार्म है, यह Viacom18 का ही हिस्सा है। यह अपने दर्शको को वीडियो सामग्री की एक बहुत विशाल श्रंखला प्रदान करता है। Viacom 18 भारत के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में से एक है। अगर इसके कंटेंट की बात करे तो इसके पास अपने दर्शको को देने के लिए 4,5000 घंटो से भी ज्यादा की मनोरंजन सामग्री है जिसमे कई टीवी चचैनल भी जैसे – Colors (हिंदी), MTV, Viacom18 Motion Pictures, MTV Indies और बच्चों के लिए Nickelodeon भी है. यह अपने प्लेटफार्म पर बड़े बड़े टीवी Shows, Blockbusters Films, Cartoons आदि भी प्रदान करता है.
 
इनके प्रमुख आकर्षणों की बात की जाये तो, इनकी मूल सामग्री ही इनका प्रमुख आकर्षण है। अपनी मूल सामग्री के दम पर ही ये लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब हो पाए है. क्योकि इनकी श्रेणियों में ढेरो नाटक, स्पूफ, कॉमेडी आदि शामिल है.Voot के लगभग 32 मिलियन उपभोक्ता है जो रोजाना करीब 40 मिनट से 1 घंटा तक Voot पर बिताते है। Viacom 18 के लगभग सभी टीवी चैनल Voot पर उपलब्ध है। Voot सभी Platform पर उपलब्ध है जैसे – IOS, Android, Desktop जो इसे और भी सुविधाजनक बनाती है। 
 
  • कीमत : 99  रूपए और 499 रूपए  
  • वैधता : 1 महीना और 1 साल 
  • Free Trial : Yes, 3 दिन और 14 दिनों के लिए 

6. Netflix

2015 में भारत में कदम रखने वाली और सबसे बड़ी OTT Player कंपनी का नाम है Netflix. यह मूल रूप से अमेरिकन कंपनी है जो पूरी दुनिया में अपना प्रसारण करती है। यह भारत के साथ साथ पुरे विश्व में जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी एक विशेषता इसे दुसरो से पूरी तरह अलग करती है वो है विज्ञापन। नेटफ्लिक्स OTT प्लेयर्स की तरह अपने ग्राहकों को विज्ञापन नहीं दिखती जो इसकी एक प्रमुख विशेषता है। 
 
Netflix भारत में अभी अपनी पकड़ को ओर मजबूत कर रहा है जैसे वो अभी बॉलीवुड फिल्मे, क्लासिक बॉलीवुड, क्षेत्रीय सिनेमा (तमिल, गुजराती, पंजाबी और मराठी) इन सब पर काफी निवेश कर रहा है जिससे वो सभी क्षेत्र के ग्राहकों को आकर्षित कर सके। अगर वर्तमान की बात करे तो Netflix के पास बेहतरीन सामग्री की एक बहुत बड़ी लाइब्रेरी है। पर उसमे हिंदी और स्थानीय भाषा में कम सामग्री है जिसे वो लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहे है। हालाँकि जो लोग English फिल्मे, TV Shows आदि देखते है उनके लिए Netflix सर्वश्रेष्ठ OTT Platform है. 
 
नेटफ्लिक्स का इतना लोकप्रिय होना इसके कंटेंट है जिसे सभी लोग काफी पसंद करते है जैसे सेक्रेड गेम्स, स्ट्रेंजर थिंग्स, डेयरडेविल, पनिशर, ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक, नारकोस, हाउस ऑफ कार्ड्स जैसे कुछ सबसे लोकप्रिय हैं। इनकी वजह से लोग Netflix के साथ जुड़े रहते है और इस जुड़ाव को बनाये रखने के लिए नेटफ्लिक्स बहुत बड़ी मात्रा में Content Creation के लिए निवेश भी करता है। 
 
  • कीमत : 199, 499, 649 और 799 रूपए  
  • वैधता : 1 महीना 
  • Free Trial : Yes, 30 दिनों के लिए 

7. Eros Now

Eros Now भी एक OTT प्लेटफार्म है। इसे 2012 में लांच में किया गया था। इनके पास एक विशाल 155 मिलियन उपभोक्ता है जिसमे से करीब 18 मिलियन उपभोक्ता Paid है। इनके पास मूलतः बोलीवुड फिल्मो का संग्रह है साथ इनके पास अपने मूल शो (ओरिजिनल) का भी एक बहुत बड़ा संग्रह है जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध है। Eros Now के पास 10000 से भी अधिक हिट फिल्मो का संग्रह है, साथ ही साथ प्रीमियम टेलीविजन शो, संगीत वीडियो और ऑडियो ट्रैक, मात्रा और गुणवत्ता में बेजोड़ हैं।
 
इनकी विशेषताओं में शामिल में HD वीडियो के साथ क्षेत्रीय भाषा जैसे हिंदी, इंग्लिश, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, गुजरती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, पंजाबी, मराठी, कश्मीरी, और उर्दू।
 
  • कीमत : 49 रूपए और 470 रूपए  
  • वैधता : 1 महीना और 1 साल 
  • Free Trial : No , Basic Plan हमेशा मुफ्त।  

8. Viu

Viu को भारत में एक हांगकांग स्थित PCCW मीडिया कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया है इसे Vu Clip भी कहा जाता है। यह भी एक वीडियो-ऑन-डिमांड सेवा है। Viu दवा करता है की इनके पास 17000 घंटो की बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मो का कलेक्शन है।  इनके पास कुछ बेहतरीन 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म और लोकप्रिय अंग्रेजी धारावाहिक और संगीत भी है। 
 
Viu ने अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन मनोरंजन देने के लिए काफी बड़ी बड़ी कम्पनियो के साथ साझेदारी की है जैसे  सोनी म्यूजिक, ज़ी डिजिटल कन्वर्जेंस, टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बालाजी मोशन पिक्चर्स, राजश्री एंटरटेनमेंट, यूनिसिस इंफोसोल्यूशन, शेमारू, आनंद ऑडियो और बीबीसी वर्ल्डवाइड। इन सभी के साथ Viu बड़ी बड़ी OTT कंपनियों को काफी हद तक टक्कर दे रहा है। यह अपने प्लेटफार्म पर भारतीय लोगो ध्यान में रखकर ही कंटेंट प्रसारित करता है जो इसकी बढ़ती हुयी सफलता का राज है। 
 
  • कीमत : 99 रुपये
  • वैधता : 2  महीना 
  • Free Trial : Yes, 30 दिनों के लिए 

9. Sony LIV

Sony Pictures Networks India ने Sony Liv भारत में 2013 में शुरू किया गया था। इसे Multi Sceen द्वारा विकसित किया गया है। यह मुफ्त और भुगतान दोनों रूप में प्रयोग किया जा सकता है। Sony Liv आपको राष्ट्रीय चैनलों के साथ साथ कुछ अंतर्राष्ट्रीय चैनल भी दिखता है। आप यंहा  Sony TV, Sony SAB, Sony Mix, Sony Max, Sony Max 2, Sony Six, Sony Pix, AXN और Sony Yay जैसे चैनल भी देख सकते है। Sony Liv की एक विशेषता यह भी है आप यंहा वर्तमान शो तो देख सकते है साथ ही आप पिछले शो भी बिना रुकावट के देख सकते है। 
 
अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए Sony Liv ने तीन विशेषताएं दी है – 
  • मूड व्हील – यह विशेषता आपको Time Preference और style के आधार पर आपको वीडियो ढूंढने में मदद करती है। 
  • माय क्यू – इसके अंदर आपको Playlist बनाने की सुविधा मिल जाती है। 
  • लीव गुरु – यह Sony’s Loyalty Program है जो Reward Point के आधार पर काम करता है। 
Sony LIV के अपने प्लेटफार्म पर बहुत सारे लोकप्रिय शो है जैसे – कौन बनेगा करोड़पति, इंडियन आइडल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्राइम पेट्रोल और 10 का दम आदि, इसके साथ ही आप दुनिया में मशहूर खेल भी देख सकते है जैसे – यूईएफए चैंपियंस लीग, ला लिगा, सीरी ए, लिग 1, यूईएफए यूरोपा लीग आदि। 
  • कीमत : 99, 299 और 499 रूपए  प्रीमियम के लिए
  • वैधता : 1 महीना, 6 महीने और 1 साल 
  • Free Trial : –

10. BigFlix

BigFlix Reliance Entertainment की सदस्यता-आधारित मूवी स्ट्रीमिंग सेवा है। यह ध्यान में रखते हुए की भारत में पिछले कुछ समय में दैनिक आधार पर डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती खपत है। हाल ही में इन्होने अपने प्लेटफार्म और कीमत में काफी सुधर किये है।
 
आप यंहा हिंदी, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मलयालम, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, और बंगाली सहित 9 भाषाओं में 2,000 से ज्यादा फिल्मे देख सकते है। इनके पास धर्म, डिज़नी, वायकॉम, फैंटम, टेलीगू वन और राजश्री जैसे प्रोडक्शन की मनोरंजन सामग्री उपलब्ध है। BigFlix इंग्लिश सामग्री पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं करता उनका कहना है की उनके पास पहले से करीब 4 मिलियन का विशाल उपभोक्ताओं का एक समूह है जो उनके लिए काफी है। 
 
  • कीमत : 50 रूपए
  • वैधता : 1 महीना
  • Free Trial : Yes, 30 दिनों के लिए 
 

11. Hoichoi

Hoichoi ने 2017 में अपना On Demand Video Streaming Platform शुरू किया था।  इसका रखरखाव SVF Pvt. Ltd. के द्वारा किया जाता है। यह केवल बंगाली सामग्री ही प्रदान ही प्रदान करता है।  आप यंहा बिना किसी रुकावट के बंगाली गाने भी सुन सकते है। अगर आप बिना विज्ञापन के मनोरंजन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कुछ भगतन करना पड़ेगा।
 
  • कीमत : 499 रुपये
  • वैधता : 1 साल 
  • Free Trial : –
 
तो ये थी Top Indian Streaming Services अगर कोई भी सर्विस गलती से छूट गयी हो तो आप जरूर कमेंट करके बता सकते है, उसे जरूर Update किया जायेगा। 
इन्हे भी पढ़ें –

अगर आप इनके फ्री और डिस्काउंट कूपन लेना चाहते है तो कृपया कमेंट करके बताये, अगले आर्टिकल में आपको इनके डिस्काउंट कूपन के बारे में बताया जायेगा। और हाँ सीधे अपनी ईमेल पर जानकारी पाने के लिए “Subscribe” जरूर करें। 

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर Comment Box में बताएं और अगर आप कुछ पूछना या बताना चाहते है तो कृपया Comment करे, मैं जरूर Reply देनें की कोशिश करूँगा।

Jitendra Prajapati Administrator
संस्थापक www.HindiPlus.in
दोस्तों, मेरा नाम जितेन्द्र प्रजापति है। मैं B.Com ग्रेजुएट हूँ। अभी एक MNC में कार्यरत हूँ। मुझे नयी जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।
follow me

2 thoughts on “11 Top Indian Streaming Services Like Netflix, जानिए!”

Leave a Comment